TRENDING TAGS :
Maharajganj News: महराजगंज में उप निरीक्षक आदित्य सिंह पदोन्नत, SP ने लगाए स्टार
Maharajganj News: ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से सेवा देने वाले आदित्य सिंह को निरीक्षक (गोपनीय) पद पर पदोन्नति सम्मान।
महराजगंज में उप निरीक्षक आदित्य सिंह पदोन्नत, SP ने लगाए स्टार (Photo- Newstrack)
Maharajganj News: महराजगंज : जिले की पुलिस व्यवस्था में अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय देने वाले उप निरीक्षक (गोपनीय) आदित्य सिंह को उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान स्वरूप एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्हें निरीक्षक (गोपनीय) पद पर पदोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में उनकी वर्दी पर स्टार लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि आदित्य सिंह की पदोन्नति केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आदित्य सिंह ने हमेशा निष्ठा, परिश्रम और लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनकी कार्यशैली ने न केवल पुलिस विभाग की छवि को मजबूत किया है बल्कि जनता का विश्वास जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्री मीना ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्च पद पर पहुंचने के साथ जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं, इसलिए अपेक्षा है कि वे आगे भी अपने कार्य से विभाग का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने इसे विभागीय परंपरा बताते हुए कहा कि योग्य और मेहनती अधिकारियों को समय-समय पर सम्मानित करना संगठन को नई ऊर्जा देता है।
इस मौके पर जिला पुलिस के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी आदित्य सिंह को शुभकामनाएं दीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनकी पदोन्नति प्रेरणादायी है और इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के बाद आदित्य सिंह ने पुलिस अधीक्षक सहित अपने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क और विभागीय सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!