TRENDING TAGS :
Maharajganj News: महराजगंज में थाना समाधान दिवस पर भूमि विवादों का हुआ निस्तारण
Maharajganj News: महराजगंज में थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और एसपी ने सुनीं फरियादें, भूमि विवादों के समाधान के लिए पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम गठित।
महराजगंज में थाना समाधान दिवस पर भूमि विवादों का हुआ निस्तारण (Photo- Newstrack)
Maharajganj News: महराजगंज : जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना स्वयं कोतवाली थाना पहुंचे और वहां उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और न्यायपूर्ण निस्तारण कराया जाएगा।
जमीन से जुड़े मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश
थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से जुड़े सभी प्रकरणों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समाधान करेगी। इससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।
अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि थाना स्तर, आईजीआरएस पोर्टल या अन्य माध्यमों से प्राप्त सभी भूमि विवाद संबंधी प्रार्थना पत्रों को अनिवार्य रूप से थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज किया जाए। समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाकर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर सुनवाई और निस्तारण सुनिश्चित करेगी।
थाना भिटौली में फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने थाना भिटौली में जनसुनवाई की। यहां भी फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कुछ जटिल प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शीघ्र एवं विधिक तरीके से निपटाने के आदेश दिए गए।
थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना और थानों को जनता के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाना है। अधिकारियों ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!