TRENDING TAGS :
Mainpuri News: महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज, तीन लोग नामजद
Mainpuri News:सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, धमकी भी मिली। करहल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज, तीन लोग नामजद (Photo- Newstrack)
Mainpuri News: मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने तीन लोगों के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो साझा कर उसकी बदनामी कर रहे हैं। यही नहीं, इस दौरान उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि पीड़िता की मुलाकात करीब आठ साल पहले फेसबुक के माध्यम से विपिन यादव नामक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध प्यार में बदल गए। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। महिला का आरोप है कि इसी बीच विपिन ने चुपके से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। अब वही वीडियो और तस्वीरें विपिन अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी से वायरल कर रहा है।
महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में यह भी बताया कि इस पूरे प्रकरण में विपिन की भाभी अंजू यादव भी शामिल है। अंजू अपने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उक्त सामग्री को वायरल कर रही है। इतना ही नहीं, विपिन का भाई नितिन यादव भी लगातार उसे धमका रहा है और जान से मारने की बात कह रहा है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नामजद अभियुक्तों में विपिन यादव, अंजू यादव और नितिन यादव शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विपिन यादव नगला सेवा का रहने वाला है, जबकि अंजू यादव सरसई हवेली की निवासी बताई जा रही है। नितिन यादव भी इसी पूरे घटनाक्रम में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किये जायेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!