Mathura News: 26 अक्टूबर से शुरू होगा भव्य ब्रज रज उत्सव, हेमा मालिनी करेंगी ‘श्याम-यशोदा’ नाटक का मंचन

Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा ब्रज रज उत्सव, हेमा मालिनी करेंगी ‘श्याम-यशोदा’ नाटक का मंचन।

Amit Sharma
Published on: 23 Oct 2025 4:24 PM IST (Updated on: 23 Oct 2025 8:08 PM IST)
Grand Braj Raj Utsav to start in Mathura from October 26
X

26 अक्टूबर से मथुरा में शुरू होगा भव्य ब्रज रज उत्सव (Photo- Newstrack)

Mathura News: सीईओ श्याम बहादुर सिंह के अनुसार कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं, ब्रज लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और मुख्य अतिथि कलाकारों के विशेष मंचन होंगे। उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और सांसद हेमा मालिनी करेंगी। हेमा मालिनी ‘श्याम-यशोदा’ नाटक प्रस्तुत करेंगी, जबकि पुनीत ईश्वर और भजन गायक कन्हैया मित्तल सहित अन्य कलाकार श्रीकृष्ण भक्ति कार्यक्रम देंगे।


26 अक्टूबर से होगा ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ उतर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, मथुरा सांसद हेमा मालिनी करेंगी। तैयारियों का सीईओ ने लिया जायजा।


भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा एक बार फिर सांस्कृतिक रंगों में रंगने जा रही है। आगामी 26 अक्टूबर से ब्रज रज उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। उत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ब्रज रज उत्सव 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होगा। प्रत्येक दिन पूर्वाह्न 11 बजे से सुबह स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जबकि दोपहर 3:30 से शाम 6:00 बजे तक ब्रज के लोक कलाकार अपनी पारंपरिक लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसके पश्चात अतिथि कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां होंगी। मुख्य अतिथि कलाकारों में सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा ‘श्याम-यशोदा’ नाट्य मंचन, महाभारत में दुर्योधन की भूमिका से चर्चित पुनीत ईश्वर का विशेष कार्यक्रम, और भजन गायक कन्हैया मित्तल के भक्ति भजन सहित कई अन्य श्रीकृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक होंगे।


ब्रज रज उत्सव 26 अक्टूबर से मथुरा में शुरू मथुरा में 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ब्रज रज उत्सव मनाया जाएगा। सीईओ श्याम बहादुर सिंह के अनुसार कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं, ब्रज लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और मुख्य अतिथि कलाकारों के विशेष मंचन होंगे। उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और सांसद हेमा मालिनी करेंगी। हेमा मालिनी ‘श्याम-यशोदा’ नाटक प्रस्तुत करेंगी, जबकि पुनीत ईश्वर और भजन गायक कन्हैया मित्तल सहित अन्य कलाकार श्रीकृष्ण भक्ति कार्यक्रम देंगे।

ब्रजरज उत्सव में झूमेगा ब्रज गूंजेंगी भक्ति और संस्कृति की स्वर लहरिया

Mathura News: मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर इस बार ब्रज रज उत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की आवाज़ और कला का जादू बिखरेगा। गीत-संगीत और नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से देश के नामचीन कलाकार भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे।

धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे ब्रज रज उत्सव में इस वर्ष भक्ति संगीत के साथ ब्रज संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यह आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में भक्ति और संगीत के संगम में शामिल होंगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कलाकार

उत्सव के मुख्य आकर्षण अतिथि कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें हेमा मालिनी, पुनीत इस्सर, कन्हैया मित्तल, यास्मीन सिंह, रमा वैधनाथन, मिस्सी बासु, स्वप्रिल रास्ते और पद्मश्री मनोज जोशी जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं। ये सभी अपनी-अपनी विधा के अनुरूप मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से प्रस्तुति देंगे।


ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 26 अक्टूबर को यास्मीन सिंह की नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’ से होगा, जबकि समापन 5 नवंबर को भव्य कवि सम्मेलन के साथ किया जाएगा। इस सम्मेलन में देशभर के कवि अपनी ओजस्वी और हास्य रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे तथा वीर रस की कविताओं से देशभक्ति का संदेश देंगे।उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने बताया कि पिछले साल की भांति प्रतिदिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा दर्शकों के लिए विशाल पंडाल में बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा उत्सव में मनोरंजन, खानपान और हस्तशिल्प की स्टॉल भी रहेंगी।


अतिथि कलाकार और उनकी प्रस्तुतियां...

26 अक्टूबर: यास्मीन सिंह — नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’

27 अक्टूबर: कन्हैया मित्तल — भजन संध्या

28 अक्टूबर: अभिलिप्सा पांडा डेवोशनल नाइट

29 अक्टूबर: रमा वैधनाथन — नृत्य नाटिका ‘अखिलम् मधुरम्’

तथा सुरेश वाडेकर नाइट

30 अक्टूबर: पुनीत इस्सर व सिद्धार्थ इस्सर — महानाट्य ‘जय श्रीकृष्णा: गीता सार’

31 अक्टूबर: दूरदर्शन की विशेष प्रस्तुति — एआई क्रिएटेड महाभारत (प्रीमियम शो)

1 नवंबर: मिस्मी वासु — भक्ति संगीत प्रस्तुति

2 नवंबर: स्वप्रिल रास्ते — नृत्य-गायन: हिस्टोरिकल एम्पायर्स ऑफ इंडिया

3 नवंबर: पद्मश्री मनोज जोशी महानाट्य ‘चाणक्य’

4 नवंबर: हेमा मालिनी — नृत्य नाटिका ‘यशोदा कृष्ण’

5 नवंबर: समापन दिवस — भव्य कवि सम्मेलन

1 / 6
Your Score0/ 6
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!