TRENDING TAGS :
Mathura Flood News: बाढ़ निकासी से किसान की फसल संकट में, न्याय की गुहार
Mathura Flood News: मथुरा के मगोर्रा गांव में बाढ़ निकासी के लिए प्रशासन ने खेत से बनाई पुलिया, फसल बर्बादी की आशंका से किसान न्याय की मांग कर रहे।
Mathura Flood News: मथुरा जनपद का गोवर्धन क्षेत्र इस समय बाढ़ के पानी की समस्या से जूझ रहा है। यहां मगोर्रा गांव में बाढ़ के पानी की निकासी को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनकी फसल की अनदेखी करते हुए केवल पानी निकालने पर जोर दे रहा है।
फसल पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका
गांव के किसान सोनू तिवारी का कहना है कि उनके खेत में प्रशासन ने नई पुलिया का निर्माण कराया है ताकि बाढ़ का पानी तेजी से निकाला जा सके। लेकिन इस फैसले से उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका है। जबकि उसी स्थान पर पहले से एक पुरानी पुलिया मौजूद है। किसान का आरोप है कि उनकी लगातार गुहार और आपत्ति के बावजूद प्रशासन ने उनकी एक भी बात नहीं सुनी।
प्रशासन का तर्क है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में पानी भरा रहना लोगों के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरा है, इसलिए निकासी करना बेहद ज़रूरी है। अधिकारियों का कहना है कि जिन किसानों की फसल नष्ट होगी, उन्हें सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा।
इस दौरान मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में पुलिया का निर्माण कराया गया और पानी की निकासी का कार्य तेज़ी से कराया गया।
किसानों की चिंता
गांव के किसानों का कहना है कि वे मुआवजा नहीं, बल्कि अपनी मेहनत की फसल बचाना चाहते हैं। उनका सवाल है कि क्या डबल इंजन की सरकार में उनकी समस्याओं की अनदेखी होती रहेगी और पीड़ित किसान केवल न्याय की गुहार ही लगाते रह जाएंगे?
अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन पीड़ित किसानों को वास्तविक राहत देता है या सिर्फ आश्वासन और लीपापोती से मामला निपटा दिया जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!