Mathura News: धान की फसल का नुकसान देखकर किसान को लगा सदमा, अटैक से हुई मौत

Mathura News: मंगलवार सुबह अपने खेत पर धान की फसल का जायज़ा लेने गए थे। जैसे ही उन्होंने फसल को खराब हालत में देखा, उन्हें गहरा सदमा लगा और वहीं पर उन्हें दिल का दौरा (अटैक) आ गया।

Amit Sharma
Published on: 23 July 2025 6:12 PM IST
Mathura News: धान की फसल का नुकसान देखकर किसान को लगा सदमा, अटैक से हुई मौत
X

धान की फसल का नुकसान देखकर किसान को लगा सदमा, अटैक से हुई मौत  (photo: social media )

Mathura News: मथुरा जिले के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव मकेरा से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 80 वर्षीय किसान बहादुर सिंह की खेत पर ही सदमे से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार सुबह अपने खेत पर धान की फसल का जायज़ा लेने गए थे। जैसे ही उन्होंने फसल को खराब हालत में देखा, उन्हें गहरा सदमा लगा और वहीं पर उन्हें दिल का दौरा (अटैक) आ गया।

परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुई मौत से परिजन और गांववाले स्तब्ध हैं।

सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय

बहादुर सिंह लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े रहे और क्षेत्र में उनकी एक सशक्त पहचान थी। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भी वह सक्रिय भूमिका निभाते थे, जिस कारण गांव सहित आसपास के क्षेत्र में उनकी काफी सम्मानजनक छवि थी।

मृतक के छोटे भाई चंद्रवीर सिंह ने बताया कि बहादुर सिंह खेत पर अकेले गए थे और फसल की खराब स्थिति देखकर उन्हें सदमा लग गया। उन्होंने कहा कि यह क्षति केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गांव की है।

बहादुर सिंह अपने पीछे पत्नी नथिया देवी और पांच बेटे — जोगेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, रघुराज सिंह और अरविंद सिंह — को बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन से गांव मकेरा सहित आस-पास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गांववाले उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि किसानों की मेहनत और फसल से जुड़ा हर नुकसान न केवल आर्थिक होता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी उन्हें गहरा प्रभावित करता है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!