TRENDING TAGS :
Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा की बैठक, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तेज
Moradabad News: बुद्धिविहार भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर हुई बैठक, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और जनभागीदारी पर जोर।
मुरादाबाद में भाजपा की बैठक, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तेज (Photo- Newstrack)
Moradabad News: मुरादाबाद। बुद्धिविहार स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार शाम आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजेश यादव रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने की।
बैठक में राजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते रहे हैं। "गो वोकल फॉर लोकल" का संदेश पूरे देश में गूंज रहा है और इसे नीति व आर्थिक क्षेत्र में प्रमुखता से अपनाया जा रहा है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देश पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नागरिकों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने व स्वदेशी जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
बैठक में यह तय हुआ कि 28 से 30 सितंबर तक मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इनमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इसके अलावा जिले में 15 से 20 दिन की आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा भी निकाली जा सकती है।
त्योहारों के मद्देनजर इस अभियान को जनता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव के दौरान पूजा पंडालों में आत्मनिर्भर भारत थीम वाले बैनर और स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाने पर चर्चा हुई। वहीं, दिवाली पर विदेशी उत्पादों के बजाय स्वदेशी लाइटिंग और सामानों को अपनाने के लिए जनता को प्रेरित करने की योजना बनाई गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि दुकानदारों और व्यापारियों को भी आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ना होगा। इसके लिए 27 सितंबर से विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में अभियान के लोगो और साहित्य का वितरण किया जाएगा।
बैठक में आदित्य संख्यिधर, 16 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


