TRENDING TAGS :
Moradabad News: भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आयोजित किया जनप्रतिनिधि सम्मेलन
Moradabad News: मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर सदैव सनातन और राष्ट्र के प्रति जागरूकता के साथ आगे बढ़ती रहीं। उनकी गाथा से अनेकों महिलाओं ने प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़कर समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण किया।
भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आयोजित किया जनप्रतिनिधि सम्मेलन (photo: social media )
Moradabad News: मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी ने रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन बिलारी विधानसभा के ब्रजरतन बैंकेट हॉल में किया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री अनिल कुमार थे, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने अध्यक्षता की। इसके अलावा, अतिथियों में जिला प्रभारी रमेश्वर लाल सैनी, मनोज चौधरी, जिला पंचायत सदस्य लवली यादव और आदित्य शंखधार भी उपस्थित थे। जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी ने सम्मेलन का संचालन किया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर सदैव सनातन और राष्ट्र के प्रति जागरूकता के साथ आगे बढ़ती रहीं। उनकी गाथा से अनेकों महिलाओं ने प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़कर समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण किया। उन्होंने कहा कि देश की पूर्व सरकारों ने हम सबको उनके जीवनकाल के इतिहास से दूर रखा, लेकिन 2014 के बाद देश की महिलाओं ने अपने वोटों की ताकत से राजनीति का तख्ता पलटा और भाजपा के पक्ष में वोट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की राजनीति कार्य भार सौपा।
2014 से अब तक महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने हेतु हर क्षेत्र में महिलाओं को उनकी शक्ति से अवगत कराया और आज मजबूती के साथ देश की राजनीति में अपना स्थान प्राप्त किये हुए हैं। जिला प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की क्षेत्रीय पार्टी सपा,बसपा की सरकारों ने सदैव महिलाओं पर अत्याचार और उनको निर्बल बनाने का कार्य किया परंतु उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की राजनीति को बदलने का कार्य किया माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया।
सभी सदस्य उपस्थित रहे
आज इसके नियमित रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने आये हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, मंचासीन अतिथि एवं सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई दी,और रानी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर महिलाओं को देश की राजनीति में आने का विशेष तौर पर आग्रह किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, आदेश सैनी सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!