हे भगवान! ऑर्डर किया पनीर, परोस दिया मरा चूहा, ग्राहक के उड़ गये होश, मचा हंगामा

Budaun News: निशांत माहेश्वरी नाम का शख्स ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 Sept 2025 2:00 PM IST
Budaun Dhaba Rat Case
X

Budaun Dhaba Rat Case

Rat Found in Plate: घर के खाना ही शुद्ध होता है। चाहे वह थोड़ा अधपका ही क्यों न हो। क्योंकि नाम और स्वाद के चक्कर में आपकी थाली में क्या परोस दिया जाए। कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। खाने में कॉकरोच, छिपकली समेत कई तरह की चीजें मिलने के कई मामले सामने आते रहते हैं। होटल और ढाबा खाद्य सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में सामने आया है। जहां एक शख्स ढाबे पर खाना खाने के लिए गया था। उसने खाने के लिए पनीर की सब्जी और रोटी ऑर्डर की। जब ग्राहक खाना खाने लगा तो अचानक पनीर की सब्जी में मरा हुआ चूहा देखा। थाली में मरा चूहा देख ग्राहक के होश ही उड़ गये।

इसके बाद तो ढाबे पर हंगामा मच गया। ग्राहक ने थाने पर ढाबा संचालक के खिलाफ तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ढाबे के खाने में मिलावट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

वेज थाली में दिखी अजीब चीज

मामला यूपी के बदायूं जनपद के बिल्सी नगर में स्थित एक ढाबे का है। जहां निशांत माहेश्वरी नाम का शख्स ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचा। उसने पनीर की सब्जी और रोटी लाने के लिए कहा। खाना आने के बाद वह आराम से खा ही रहा था कि अचानक सब्जी में उसे अजीब सी चीज नजर आयी।

जब चम्मच से पलट कर देखा तो उसके होश ही उड़ गये। दरअसल पनीर की सब्जी में मरा हुआ चूहा पड़ा था। इसके बाद तो ढाबा पर हंगामा ही मच गया। ग्राहक ने तुरंत ढाबा संचालक से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद युवक ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। ग्राहक ने ढाबा संचालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!