TRENDING TAGS :
क्या मिला धर्म भ्रष्ट करके? ऑर्डर किया पनीर...निकला चिकन, खाना देखते ही युवक का फिरा माथा
Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से भी ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां मगरवारा के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पनीर और रोटी ऑर्डर किया था।
Unnao News
Unnao News: इन दिनों रेस्टारेंट में खाने को लेकर कई जगह बवाल होने की खबरें सामने आयी हैं। कभी वेज थाली में नॉनवेज मिलने तो कभी खाने में छिपकली या फिर कीड़े मिलने पर हंगामा होने के मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से भी ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां मगरवारा के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पनीर और रोटी ऑर्डर किया था। लेकिन जब युवक ने खाना खोला तो उसकी आंखे फटी की फटी रह गयी। खाने की थाली में पनीर की सब्जी में मीट के टुकड़े मिले।
अल हबीब रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया पनीर की सब्जी और रोटी
युवक ने बताया कि उसने अल हबीब रेस्टोरेंट से पनीर की सब्जी और रोटी ऑर्डर किया था। युवक ने बताया कि शिव मंदिर के सेवादार धीरने ने रेस्टोरेंट से खाना मंगाया था। जब खाना आया तो सभी हैरत में पड़ गये। दरअसल सब्जी में मीट के टुकड़े मिले है। जिससे धार्मिक भावना को आघात लगा है। सेवादार धीरज ने बताया कि वह रोजाना नियम से शिव मंदिर में सेवा करते हैं। रोजाना की तरह उन्होंने शिव मंदिर में पूजन-अर्चन किया और फिर खाने में पनीर की सब्जी ऑर्डर की। जैसे ही खाना आया तो युवक ने खोला। जिसे देख सभी आहत हो गये।
धीरज ने रेस्टोरेंट संचालन पर गंभीर आरोप लगाया है। युवक ने कहा कि यह न केवल आस्था का अपमान है बल्कि धर्म को नष्ट करने का भी कृत्य है। युवक ने स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रेस्टारेंट संचालक के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत करने और आस्था का अपमान करने के मामले में कार्रवाई भी हो सकती है। वहीं यह मामला इलाके में सुर्खियों में बना हुआ है। लोग रेस्टोरेंट संचालक के इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं। साथ ही धार्मिक भावनाओं के आहत होने पर कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!