रायबरेली: तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार मज़दूरों को मारी टक्कर, तीन घायल

Raebareli News: रायबरेली में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मजदूरों को मारी टक्कर, CCTV आया सामने

Narendra Singh
Published on: 31 Aug 2025 10:23 AM IST
रायबरेली: तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार मज़दूरों को मारी टक्कर, तीन घायल
X

Raebareli Accident News

Raebareli News: रायबरेली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है। ताज़ा मामला लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-30) का है, जहां एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे साइकिल से मज़दूरी करने जा रहे तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी।

यह हादसा हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सत्कार डिडौली गांव के पास स्थित सत्कार होटल के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, तीनों मज़दूर रायबरेली जिला मुख्यालय में मज़दूरी के लिए साइकिल से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे हवा में उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया। तीनों घायलों में से एक की पहचान अरविंद पुत्र कल्लू (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम छतैया, के रूप में हुई है। अन्य दो मज़दूरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।दुर्घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तीनों मज़दूर सड़क किनारे साइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई। स्थानीय नागरिकों ने भी घटना की पुष्टि की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र में पेंट की दुकान में चोरी से मचा हड़कंप

वहीं रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक और आपराधिक घटना सामने आई है। अस्पताल चौराहे के पास सुपर मार्केट रोड की एक पेंट की दुकान में चोरी हो गई। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।सूचना मिलते ही जहानाबाद चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!