TRENDING TAGS :
निषाद पार्टी ने किया स्पष्ट: गोलीकांड में घायल व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं
Sant Kabir Nagar News: निषाद पार्टी ने स्पष्ट किया, गोलीकांड में घायल का पार्टी से कोई संबंध नहीं
Sant Kabir Nagar Shooting
Sant Kabir Nagar News: हाल ही में एक गोलीबारी की घटना को लेकर मीडिया में चल रही चर्चाओं पर निषाद पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री व्यास मुनि निषाद के निर्देश पर जारी इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिस व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई है, उसका निषाद पार्टी से किसी भी पद या जिम्मेदारी से कोई संबंध नहीं है।
पार्टी के जनसंपर्क अधिकारी श्री राजीव यादव द्वारा जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि निषाद पार्टी एक व्यापक जनाधारित संगठन है, और अक्सर कुछ लोग अपने निजी लाभ के लिए पार्टी से संबंध होने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि मीडिया केवल प्रमाणित और अधिकृत पदाधिकारियों की सूची को ही आधार माने।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि चूंकि माननीय मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के पुत्र श्री प्रवीण निषाद इस क्षेत्र से पूर्व सांसद रहे हैं और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी थे, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उनका लगातार संवाद बना रहता है। इसी कारण से कुछ लोग स्वयं को पार्टी पदाधिकारी बताकर भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं।
पार्टी ने इस बात पर भी जोर दिया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी तरह से सजग है। इस घटना की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। माननीय मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने स्वयं पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर पूरी घटना की जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।अंत में, पार्टी ने उन सभी मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें घायल व्यक्ति को "निषाद पार्टी का प्रदेश सचिव" बताया गया है। पार्टी ने पुनः स्पष्ट किया है कि केवल पार्टी द्वारा अनुमोदित और प्रकाशित पदाधिकारियों की सूची को ही आधिकारिक माना जाए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!