×

Santkabir Nagar News: चार साल से थमा विकास! संतकबीरनगर के सबसे बड़े ब्लॉक का प्रतिनिधि क्यों लगा रहा है न्याय की गुहार?

Sant Kabir Nagar: हाल ही में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर जाकर मुख्यमंत्री योगी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और सेमरियावां ब्लॉक में रुके विकास कार्यों की विस्तृत शिकायत सौंपी।

Amit Pandey
Published on: 3 July 2025 7:49 PM IST (Updated on: 3 July 2025 7:53 PM IST)
development for four years! Why is the representative of the largest block of Santakbirnagar crying for justice
X

चार साल से थमा विकास! संतकबीरनगर के सबसे बड़े ब्लॉक का प्रतिनिधि क्यों लगा रहा है न्याय की गुहार? (Photo- Newstrack)

Santkabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां में विकास कार्य बीते चार वर्षों से लगभग ठप पड़े हैं। इस कारण आम जनता में गहरा रोष है, और अब खुद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद सोशल मीडिया से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

ब्लॉक प्रमुख की मां भी गईं थीं मुख्यमंत्री दरबार

ब्लॉक प्रमुख मजहरून निशा की ओर से भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री दरबार में जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेमरियावां ब्लॉक में रुके हुए विकास कार्यों की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी।

मुख्यमंत्री से मिलकर भी नहीं मिला समाधान

हाल ही में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर जाकर मुख्यमंत्री योगी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और सेमरियावां ब्लॉक में रुके विकास कार्यों की विस्तृत शिकायत सौंपी। मगर अब तक किसी भी अधिकारी ने कार्रवाई शुरू नहीं की, जिससे निराश होकर मुमताज अहमद ने सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगानी शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया बना सहारा, हर पोस्ट पर मांग रहे इंसाफ

मुमताज अहमद फेसबुक पर लगातार मुख्यमंत्री दरबार की खबरें, अखबारों की कतरनें और अपनी शिकायतें पोस्ट कर रहे हैं। उनका सीधा आरोप है कि कुछ अधिकारियों की लापरवाही और राजनीतिक दबाव के कारण ब्लॉक का विकास कार्य लंबे समय से रुका हुआ है।

सेमरियावां की जनता भी परेशान

जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां में चार साल से एक भी बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ, जिससे स्थानीय जनता में भी आक्रोश है। सड़कें जर्जर हैं, जल निकासी की व्यवस्था ठप है और सरकारी योजनाएं ज़मीन पर नहीं उतर पा रही हैं।

प्रतिनिधि मुमताज अहमद बोले— “अब आखिरी उम्मीद मुख्यमंत्री जी हैं”

जब Newstrack संवाददाता ने मुमताज अहमद से बात की तो उन्होंने कहा—

“पिछले कई वर्षों से मैं ब्लॉक क्षेत्र के विकास को लेकर जनता दर्शन, सीएम दरबार, और विभागीय अधिकारियों के पास गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब आखिरी उम्मीद सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से है। मैं बस यही चाहता हूं कि हमारे ब्लॉक का विकास हो और जनता को उसका हक मिले।”

मुख्य प्रश्न उठते हैं:

• आखिर कौन हैं वो लोग जो विकास कार्यों को रोक रहे हैं?

• ब्लॉक प्रमुख मजहरून निशा चाहकर भी विकास क्यों नहीं करा पा रही हैं?

• यदि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती, तो ज़िम्मेदार कौन?

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story