Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ धाम में भव्य छठ महोत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने किया

Sant Kabir Nagar News: पौराणिक शिव स्थली तामेश्वरनाथ धाम में छठ महोत्सव का शुभारंभ, बलिराम यादव ने कहा– छठ पर्व वैदिक व वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण।

Amit Pandey
Published on: 27 Oct 2025 9:16 PM IST
Grand Chhath Festival at Tameshwarnath Dham, Zila Panchayat Chairman Baliram Yadav
X

तामेश्वरनाथ धाम में भव्य छठ महोत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने किया (Photo- Newstrack)

Santkabirnagar News: संतकबीरनगर।शिव की पौराणिक धार्मिक स्थली तामेश्वरनाथ धाम में सोमवार को आयोजित ऐतिहासिक छठ महोत्सव का जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने उद्घाटन किया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने परिजनो के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। महापर्व के दौरान आयोजित विविध देवी गीतों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए।

तामेश्वरनाथ धाम में छठ पूजा के अवसर पर छठ महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने छठ मेले का उद्घाटन किया। छठ माता की बेदी पर दीप प्रज्ज्वलित करके और उनकी आराधना करके उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। व्रती महिलाओं से आशीर्वाद भी लिया।


उन्होंने कहा कि छठपर्व सूर्य उपासना का महापर्व है।आज के दिन सूर्य की पूजा आराधना का बड़ा महत्व है।सूर्य उपासना से मन वांछित फलों की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सिर्फ वैदिक रीतियों ही नही बल्कि वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।


उन्होंने तामेश्वरनाथ धाम के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन देते हुए कहा कि महादेव की कृपा से हमारी जन्मभूमि भी तामेश्वरनाथ धाम ही है।


ऐसे में प्राथमिकता के तौर पर धाम के विकास को नया आयाम देने का कार्य करेंगे।आयोजक मंडल ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छठ महापर्व का भव्य आयोजन हर साल निरंतर चलता रहेगा। परिसर में स्थित पोखरे के किनारे खड़ी व्रती महिलाओं ने अस्तांचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। महापर्व के अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में विविध देवी गीतों और भजनों ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर विवश कर दिया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!