Sant Kabir Nagar News: नाथनगर CHC में गंदगी देख भड़कीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष, अधीक्षक को लगाई फटकार

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी और सदस्य जनक नंदिनी निषाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बिखरी गंदगी पर नाराजगी जताई।

Amit Pandey
Published on: 6 Aug 2025 8:29 PM IST
Sant Kabir Nagar News: नाथनगर CHC में गंदगी देख भड़कीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष, अधीक्षक को लगाई फटकार
X

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी   (photo: social media )

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने सीएचसी नाथनगर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में फैली गंदगी और मरीजों की कम संख्या पर अधीक्षक को फटकार लगाई। बाद में महुली स्थित श्रीजा मैरेज हाल में आयोजित चौपाल में महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और पोषण लिए शासन से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा किया।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी और सदस्य जनक नंदिनी निषाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बिखरी गंदगी पर नाराजगी जताई। इतना ही नही अस्पताल में मरीजों की कम संख्या को देखते हुए एक माह का बेड चार्ट भी तलब किया। अस्पताल की कुव्यवस्था को देख सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई।


बाद में श्रीमती चौधरी और सदस्य जनक नंदिनी ने महुली में स्थित श्रीजा मैरेज हाल में आयोजित महिला चौपाल में भी शामिल हुई। निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे देरी से चौपाल में पहुंचने के चलते अधिकतर महिलाएं वापस घर का चुकी थीं। मौजूद महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी लिया।

महिलाओं ने राशन कार्ड, खारिज दाखिल, आवास, पेंशन आदि समस्याओं से उपाध्यक्ष को अवगत कराया। कुछ महिलाओं ने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनने में आ रही दुस्वारियों को दूर करने की मांग किया, तो श्रीमती चौधरी ने मौके पर मौजूद बीडीओ नाथनगर विवेकानंद मिश्र को जल्द ही जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने का निर्देश दिया।


पत्रकारों से वार्ता

श्रीमती चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने तमाम योजनाओं का संचालन किया है। जिससे लगातार महिलाओं का उत्थान हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को बक्शा नही जायेगा। इस दौरान बीडीओ विवेकानंद मिश्र, सीएचसी अधीक्षक, एसडीआई, सीडीपीओ, एडीओ समाज कल्याण, प्रधान प्रतिनिधि गणेश यादव, पंकज यादव, सचिव चंदन सिंह, ब्लॉक को ऑर्डिनेटर संदीप शुक्ला, सोहन वर्मा, जयंत कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!