Shravasti News: भिनगा में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, उधर मिशन शक्ति फेज-5 रहे एसपी

Shravasti News: भिनगा क्षेत्र में हादसा, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एसपी राहुल भाटी ने किया जागरूक

Radheshyam Mishra
Published on: 28 Sept 2025 9:35 PM IST
SP holding Palti tractor trolley in Bhinga, on loan from Mission Shakti Phase-5
X

भिनगा में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, उधर मिशन शक्ति फेज-5 रहे एसपी (Photo- Newstrack)

Shravasti News: आज रविवार को जिले के भिनगा कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगही के सलारपुर स्थित एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली पर सवार महरौली निवासी तीन लोग भिनगा से सटरिंग का सामान लादकर भोजपुर जा रहे थे। दौरान अचानक ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वह गड्ढे में जा गिरी। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, दौरान किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद लोगों की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर ट्रैक्टर-ट्राली को गड्डे से बाहर निकलवा दिया।इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने बार-बार सड़क किनारे बने गड्ढों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। बताया गया है कि अक्सर सड़क किनारे गड्ढों और पानी भर जाने के कारण ऐसे हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील किया है कि सड़क मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों को प्राथमिकता दी जाए। जिससे ऐसे हादसों से बचा जा सके।

मिशन शक्ति फेज-5 : कोतवाली भिनगा में एसपी ने महिलाओं को किया जागरूक

Shravasti News: सीएम योगी का अति महाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान फेज -5 को जमीनी अमला जामा पहनाने के लिए एसपी राहुल भाटी ने खूद नेतृत्व संभाल लिया है। इसी के तहत एसपी राहुल भाटी के नेतृत्व में रविवार को थाना कोतवाली भिनगा पर मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एसपी राहुल भाटी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और सुरक्षित वातावरण में अपने जीवन को सशक्त तरीके से आगे बढ़ा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि महिला सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है और महिला अपराधों में कमी लाने के लिए सभी स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


एसपी ने कार्यक्रम में महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को किसी भी समस्या या आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन सेवाओं का तुरंत उपयोग करने की प्रेरित किया है। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा, प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों से बचाव के उपाय समझाए ।

दौरान उन्होंने कहा कि “जब महिलाएँ सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होगी।कहा कि सीएम के मंशानुरूप पुलिस विभाग हर परिस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”कार्यक्रम में संवादात्मक परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में महिलाओं की समस्याओं का निवारण त्वरित सहायता के माध्यम से किया जाता है। इसके साथ ही डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और उससे जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। अंत में एसपी ने मिशन शक्ति के तहत शासन की योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा सेवाओं से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया, ताकि महिलाओं तक यह महत्वपूर्ण जानकारी सीधे पहुँच सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम, क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा, थानाध्यक्ष महिला थाना, आशा वर्कर, NGO प्रतिनिधि, ANM, बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएँ और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिशन शक्ति स्टॉल भी लगाया गया, जिसमें महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!