Shravasti News: श्रीलंका की महिला पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Shravasti News: श्रावस्ती के लोटस सूत्रा होटल में श्रीलंका से आई 72 वर्षीय महिला पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

Radheshyam Mishra
Published on: 21 Oct 2025 7:59 PM IST
Srilankan female tourist dies under mysterious circumstances in Shravasti
X

श्रीलंका की महिला पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी (Photo- Newstrack)

Shravasti News: बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में श्रीलंका से आई महिला पर्यटक की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नवीन मार्डन थाना कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।

बताया जा रहा है कि श्रावस्ती में बौद्ध तपोस्थली के भ्रमण पर आई श्रीलंका की एक 72 वर्षीय महिला पर्यटक की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। सूचना पर महिला पर्यटक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 72 वर्षीय श्रीलंकाई महिला पर्यटक एक होटल में ठहरी हुई थीं, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, श्रीलंका की यह पर्यटक श्रावस्ती के एक होटल में ही रुकी हुई थीं।मिली जानकारी के अनुसार नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के लोटस सूत्रा होटल में श्रीलंका की यह 70 वर्षीय महिला रुकी हुई थी। वहीं जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो होटल प्रबंधन ने कमरा खोला। महिला अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे तुरंत सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। सूत्रों के मुताबिक मृतक महिला श्रीलंका से आए 46 सदस्यीय बौद्ध अनुयायियों के एक दल का हिस्सा थी।

बताया जाता है कि यह दल करीब तीन दिन पहले बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के भ्रमण पर आया था।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना संबंधित दूतावास को दे दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि महिला की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल महिला बीमार बताई जा रही थी। मालूम हो कि बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में आए दिन समय-समय पर कई देशों से बौद्ध अनुयायी भ्रमण और दर्शन के लिए आते रहते हैं और ये श्रद्धालु आसपास के होटलों में ठहरते हैं और दर्शन-पूजन के बाद वापस अपने देश लौट जाते हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!