TRENDING TAGS :
मुश्किल में गुलशन यादव! पुलिस ने बढ़ाई इनाम की राशि, राजा भइया के खिलाफ लड़ा था चुनाव
अपर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने गुलशन की गिरफ्तारी की रकम को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया
SP Leader Gulshan Yadav
Kunda SP Leader Gulshan Yadav: समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष और कुंडा के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। अपर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने गुलशन की गिरफ्तारी की रकम को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया है। सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल गुलशन यादव फरार चल रहे हैं। कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के खिलाफ गुलशन यादव ने चुनाव लड़ा था। हालांकि राजा भइया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे सपा नेता गुलशन यादव को हार को मुंह देखना पड़ गया था।
हो चुकी है गैंगस्टर की कार्रवाई
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव में रहने वाले कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव के खिलाफ 53 मुकदमे दर्ज हैं। श्री यादव पर दर्ज 53 एफआईआर में रंगदारी, लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई गंभीर आरोप शामिल हैं। कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। जिसमें कार्रवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उनकी सम्पत्तियों कुर्क करा दिया था। इसी मामले में सपा नेता गुलशन यादव काफी समय से फरार चल रहे हैं।
पहले सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन संजीव गुप्ता ने इनाम की धनराशि में इजाफा कर दिया है। इनाम की धनराशि को बढ़ाकर 50 हजार से एक लाख रुपए कर दिया गया है। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित के मुताबिक सपा नेता गुलशन यादव की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि में बढ़ोत्तरी की गयी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!