Unnao News: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री का का बयान-कांग्रेस, सपा ने हमेशा अनुसूचित जाति को छलने का काम किया

Unnao News: संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा ने हमेशा अनुसूचित जाति को छलने का काम किया। बाबा साहब और उनके मानने वालों का अपमान करने का कार्य किया।

Shaban Malik
Published on: 15 May 2025 7:51 PM IST
Unnao News: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री का का बयान-कांग्रेस, सपा ने हमेशा अनुसूचित जाति को छलने का काम किया
X

Unnao News: संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा ने हमेशा अनुसूचित जाति को छलने का काम किया। बाबा साहब और उनके मानने वालों का अपमान करने का कार्य किया। नेहरू और गांधी परिवार से तीन तीन प्रधानमंत्री हुए लेकिन बाबा साहब के लिए कुछ नहीं किया उनके सत्ता से हटने के बाद बाबा साहब को भारत रत्न मिला। यह बात भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल जी ने अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में कही

संगठन महामंत्री ने आगे कहा समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा गेस्टहाउस कांड और कांग्रेस द्वारा बाबा साहब चुनाव हराने का कार्य और दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार न हो स्मारक न बनने देने के कार्य को कौन भूल सकता है।

उन्होंने कहा कांग्रेस संविधान की बात करती है जबिक संविधान में सबसे ज्यादा परिवर्तन कांग्रेस सरकार में हुए हैं। जहां उनकी सरकार हैं वहां धर्म के आधार पर आरक्षण दे रहे हैं जबकि यह संविधान सम्मत नहीं है। भाजपा ने संविधान गौरव दिवस मना संविधान के विषय में फैलाई गई भ्रांतियां दूर की हैं। आज बदले हुए परिवेश में भाजपा सरकार ने सबका सम्मान सुनिश्चित किया है। विपक्ष के पास कोई एजेंडा नही है, विकास का विजन नहीं है। इसलिए वह झूठ के एजेंडे पर बढ़ते हुए सिर्फ अफवाहों और झूठ को फैलाने का काम कर रहे है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता समाज में जाकर विपक्ष के हर षड़यंत्र को विफल करें।

प्रधानमंत्री जी डा. भीमराव आम्बेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते है उन्होंने सफाई कर्मियों के पैर धुलते हैं उनके साथ बैठकर भोजन करते है कुछ लोग केवल सोशल जस्टिस की बात करते हैं जबकि प्रधानमंत्री जी लोगों के बीच उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। पूरे विश्व को यह संदेश दिया भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति या कार्य छोटा नहीं है।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने उन्नाव प्रवास पर विशाल कांटिनेंटल उन्नाव में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम अनुसूचित जाति लोगों से संवाद किया। उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं अभियान के माध्यम से समाज के बीच में जाने के अनुभव पूछे।सांसद साक्षी महाराज और जियालध्य अनुराग अवस्थी ने भी विषय प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन डीसीएफ चेयरमैन पुत्ती लाल गौतम ने किया।समापन अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती रावत ने किया।

संगठन महामंत्री ने भाजपा कार्यालय उन्नाव में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों के साथ अलग अलग बैठक कर आगामी अभियानों और कार्यक्रमों मंडल गठन आदि की प्रगति को लेकर चर्चा की तथा चल रहे अभियानों की समीक्षा भी की व प्रभावी संगठन का मंत्र दिया। भाजपा कार्यालय पर ही उन्नाव नगर और मासवासी मंडलों की बैठक को भी संबोधित किया। इसके पूर्व उपस्थित अतिथियों के साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

धर्मपाल सिंह ने कहा पदाधिकारियों से कहा अपने कार्यक्षेत्र और भूमिका को पहचाने संगठन के सभी अभियानों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करें। उन्होंने पुण्यलोक रानी अहिल्या बाई होलकर अभियान सिंदूर यात्रा भारत गौरव तिरंगा यात्रा आदि अभियानों की चर्चा की। कार्यक्रमों के उपरांत संगठन महामंत्री ने सांसद साक्षी महाराज जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक पंकज गुप्ता आदि के साथ सैनिक परिवार में जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत अमर रत्न चौधरी विमला कुरील पुत्ती लाल गौतम अनिल सिंह जाटव चंद्र भूषण रावत सतीश चौधरी दिलीप लश्करी आदि उपस्थित रहे।

पदाधिकारी बैठक में जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, आशीष बाजपेई, प्रवीण सिंह नूतन, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, अनिल कुशवाहा, कृष्ण कुमार वर्मा, विमला कुरील, आनंद अवस्थी जिला मंत्री सविता रावत मनीष जायसवाल गिरीश वर्मा अवनीश जैनेंद्र संदीप समीर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंडल बैठक में मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता सुशील रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी सुरेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Harsh Srivastava

Harsh Srivastava

News Cordinator and News Writer

Harsh Shrivastava is an enthusiastic journalist who has been actively writing content for the past one year. He has a special interest in crime, politics and entertainment news. With his deep understanding and research approach, he strives to uncover ground realities and deliver accurate information to readers. His articles reflect objectivity and factual analysis, which make him a credible journalist.

Next Story