×

कांग्रेस का प्रदेश मेें संगठन सृजन पर फोकस, समीक्षा बैठकों का दौर जारी, जोनवार कार्यशालाओं का हो रहा आयोजन

UP Congress: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं। जो 2027 में प्रदेश में बदलाव के प्रमुख कारक बनेंगे।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 21 July 2025 7:59 PM IST
Meeting at Uttar Pradesh Congress Office
X

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक (फोटो: न्यूजट्रैक)

UP Congress: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पिछले छह दिनों से जोनवार तरीके से चल रहीं कार्यशालाओं की चौथी समीक्षा बैठक सोमवार को लखनऊ में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि यह अभियान संगठनात्मक संरचना के साथ ही पंचायत और 2027 विधानसभा चुनाव की मजबूत नींव रखने के लिए है। इस बैठक के दौरान राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर केक काटा कर मनाया गया।

बिजली कटौती के विरोध में होगा प्रदर्शन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई को बिजली कटौती, बढ़ी दरों और खाद की किल्लत के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के 75 जिलों, तहसीलों और ब्लॉकों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनता का आक्रोश चरम पर है। वह समय दूर नहीं जब लोग वोट की चोट से तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं। जो 2027 में बदलाव के प्रमुख कारक बनेंगे।


पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी कांग्रेस

महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन सृजन का लक्ष्य केवल कार्यकारिणी गठन नहीं, राजनीतिक परिवर्तन की तैयारी है। पंचायत चुनावों में पार्टी अपने दम पर उतरेगी और 2027 के रण का बिगुल फूंका जाएगा। 16 जुलाई को मेरठ से शुरू हुआ अभियान 17 जुलाई को अलीगढ़, झांसी, प्रयागराज और 20 जुलाई को गोरखपुर होते हुए, 21 जुलाई को अवध जोन के लखनऊ में पहुंचा है। यह अभियान 23 मार्च 2025 से चल रहा है। इसका पहला चरण 15 अगस्त 2025 तक बूथ स्तर तक कार्यकारिणी गठन के साथ पूर्ण होगा।


कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का उदाहरण पेश

उन्होंने आगे कहा कि खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की भागीदारी सिद्ध करती है कि राहुल गांधी की आवाज अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पूर्वांचल जोन की गोरखपुर बैठक में शामिल होने आज़मगढ़ से मोटरसाइकिल से आ रहे पल्हना ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन मौर्य का एक्सीडेंट हो गया। शह चोट लगने के बावजूद बैठक में शामिल न हो पाने से दुखी थे। जानकारी होने पर प्रभारी अविनाश पाण्डेय और अध्यक्ष अजय राय ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Reporter

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!