Mausam Ka Taaza Update: कई जिलों में है आंधी बारिश तूफान का अलर्ट, जानिये आपके जिले का क्या है हाल

Mausam Latest Update: मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। यह सिलसिला 26 मई तक जारी रहने की उम्मीद है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 23 May 2025 8:21 AM IST
UP Mausam News
X

UP Mausam News (Social Media)

UP Me Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। यह सिलसिला 26 मई तक जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और उन्नाव में बादल गरजने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, चित्रकूट, कौशाम्बी, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़ और संभल में भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है।

पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में भी रहेगा असर

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बुंदेलखंड और उसके आसपास के जिलों जैसे बांदा, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में भी बादल गरजने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

आम की फसल को खतरा और सतर्कता की सलाह

इन मौसमी बदलावों से आम की फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने प्रभावित जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर सतर्क रहें।

पिछले 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इनमें मुखलिसपुर (गोरखपुर)-8 मिमी, गोरखपुर (गोरखपुर)-7 मिमी, त्रिमोहानी घाट एफएमओ (महाराजगंज), अयोध्या (एजी) (अयोध्या) और फुरसतगंज (अमेठी)-6 मिमी प्रत्येक शामिल हैं। इसके अलावा, हरैया (बस्ती), बर्डघाट (गोरखपुर), धनघटा (संत कबीर नगर), बस्ती सीडब्ल्यूसी (बस्ती), एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी) और मेरठ (मेरठ) में 5 मिमी प्रत्येक और नजीबाबाद (टी) (बिजनौर) एवं टांडा (अम्बेडकर नगर) में 4 सेमी प्रत्येक बारिश हुई।

तापमान की स्थिति

दिन के तापमानों में राज्य के वाराणसी मंडल (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर) में काफी गिरावट दर्ज की गई, जबकि शेष मंडलों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ। गोरखपुर मंडल (देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज) में सामान्य से उल्लेखनीय कमी (सामान्य तापमान से 5.0 डिग्री सेल्सियस से कम) दर्ज की गई। अयोध्या मंडल (अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी) में सामान्य से काफी कम (-3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) तापमान रहा। वहीं, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, बरेली मंडलों में सामान्य से कम (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम) तापमान दर्ज किया गया। झांसी मंडल (जालौन, झांसी, ललितपुर) में सामान्य से अधिक (+1.6 डिग्री सेल्सियस से +3.0 डिग्री सेल्सियस) तापमान रहा, जबकि शेष मंडलों में सामान्य तापमान दर्ज किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया गया।

आने वाले 24 घंटों का अनुमान

पिछले 24 घंटों के दौरान रात्रि के तापमानों में राज्य के कानपुर, बरेली, झांसी, आगरा और मेरठ मंडलों में उल्लेखनीय गिरावट हुई। अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ में भी गिरावट आई है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। कुल मिलाकर, अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहने वाला है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट पर ध्यान दें और आवश्यक सावधानी बरतें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!