हिंदू लड़कियों के साथ ये क्या हो रहा, पहले छांगुर, फिर ये दरिंदे! कुशीनगर में एक और धर्मांतरण जैसे गैंग का ऐसा खुलासा जानकर दंग रह जाएंगे

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक और धर्मांतरण गैंग का खुलासा हुआ है, जिसमें नाबालिग हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर उन्हें मुंबई भेजने की साजिश की गई।

Harsh Sharma
Published on: 24 July 2025 12:33 PM IST
Kushinagar News:
X

Kushinagar News

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस केस में दो दिनों के अंदर करीब छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह की मास्टरमाइंड एक महिला है, जो नाबालिग हिंदू लड़कियों को बहलाकर घर से भगाने में मदद करती थी।रामकोला थाने की पुलिस के मुताबिक, इस गैंग ने तीन हिंदू लड़कियों को फंसाया, उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उनके साथ गलत हरकतें भी कीं। बाद में इन लड़कियों को मुंबई ले जाकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की साजिश थी।पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए तीनों लड़कियों को मुंबई से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन मुस्लिम युवकों और गैंग की महिला सरगना को गिरफ्तार किया गया है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई

रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार टोला खैरटवा में रहने वाले प्रेम मधेशिया ने अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के अरमान पुत्र अमरूदीन और उसके साथी हमदम ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगाया। इससे पहले, रामचरित प्रसाद नामक एक व्यक्ति ने भी इसी तरह की शिकायत की थी।

रामचरित ने अपनी दो नाबालिग बेटियों और उनकी एक सहेली के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इन तीनों लड़कियों को महाराष्ट्र से बरामद किया। इस मामले में आरोपी अरमान अली, अरबाद, इकरामुल और जेहरुनिशा नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कुछ और चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।

हिंदू लड़कियों को बनाते थे निशाना

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी युवक गांव और आसपास की हिंदू लड़कियों को पहले प्यार के जाल में फंसाते थे। इस काम में एक महिला जेहरुनिशा उनकी मदद करती थी। उन्होंने खैरटवा टोला की दो नाबालिग लड़कियों और उनकी एक सहेली को भी अपने जाल में फंसा लिया। गिरोह ने लड़कियों पर खूब पैसा खर्च किया, उन्हें महंगे गिफ्ट दिए और फिर धीरे-धीरे उन्हें अपने भरोसे में लेकर धर्म बदलवा दिया। धर्म परिवर्तन के बाद आरोपी उन्हें मुंबई ले गए और वहां उनके साथ गलत काम किया।

धर्म बदलवाकर धंधे में धकेलने की साजिश

What is happening to Hindu girls, first Changur, then these beasts! You will be shocked to know the revelation of another conversion gang in Kushinagarजब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पूरे धर्मांतरण गैंग का राज खुल गया। पुलिस ने तीनों लड़कियों को मुंबई से सुरक्षित वापस लाया और महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि यह गैंग हिंदू लड़कियों का पहले धर्म परिवर्तन करवाता था, फिर उनसे दुष्कर्म करता और बाद में उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की कोशिश करता था। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!