अचंभा! गहरी नींद में सो रहा था युवक, आंख खुली तो प्राइवेट पार्ट गायब; पूरा गांव सन्न

Prayagraj News: मऊआइमा इलाके में गहरी नींद में सो रहे युवक का निजी अंग कोई काटकर फरार हो गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 18 Oct 2025 11:55 AM IST
Prayagraj News
X

Prayagraj News

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से अचंभित कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां मऊआइमा इलाके में गहरी नींद में सो रहे युवक का निजी अंग कोई काटकर फरार हो गया। जब युवक की आंख खुली तो वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था। खून से लथपथ, दर्द से चीखता हुए युवक अपने भाई के कमरे में पहुंचा और फिर वहां बेहोश हो गया। युवक के साथ हुई इस अजीबोगरीब घटना के बाद परिवार और गांव के लोग सन्न हैं। फिलहाल युवक को उपचार के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

घर में गहरी नींद में सो रहा था युवक

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला 20 वर्षीय युवक अपने घर में गहरी नींद में सो रहा था। तभी अचानक उसके निजी अंग को किसी ने चाकू से काट दिया। दर्द उठते ही युवक की चीख निकल गयी और उसकी आंख खुल गयी। लेकिन वहां पर उसे कोई भी दिखायी नहीं दिया। इसके बाद युवक दर्द से कराहता और चीखता हुआ अपने भाई के कमरे की ओर भागा। वहीं चीखने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ पर जमा हो गयी। लेकिन यह घिनौना काम किसने किया।

यह पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक युवक की शादी नहीं हुई है। वह अपने पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटा है। वह अपने कमरे में सो रहा था। जब उसके साथ यह घटना घटी। फिलहाल युवक को परिजनों ने शहर के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!