मुख्यमंत्री धामी दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल, सभी को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर शुभकामनाएं दीं, स्वच्छता और सौहार्द का संदेश दिया

Newstrack Desk
Published on: 19 Oct 2025 5:56 PM IST (Updated on: 19 Oct 2025 8:41 PM IST)
मुख्यमंत्री धामी दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल, सभी को दी शुभकामनाएं
X

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा दीपावली पर्व पर आयोजित पूजा-अर्चना में भी भाग लिया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, श्री नरेश बंसल, विधायक श्री सुरेश गढ़िया, श्री खजान दास सहित अनेक विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। दीपावली के इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है।


धामी ने कहा कि दीपावली का यह पर्व देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी लागू की गई है, जिससे देशभर में व्यापारिक वातावरण और अधिक सरल हुआ है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में कमी आने से यह दीपावली “महा बचत उत्सव” के रूप में मनाई जा रही है, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी बड़ा लाभ हुआ है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया है। आज भारत मात्र एक बड़ा बाजार नहीं रह गया है, बल्कि एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि वर्ष 2028 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को आगे बढ़ाना चाहिए। यह न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगा, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित जनों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।



सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सद्भाव और स्वच्छता से पर्व मनाने का आह्वान किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति और सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों के सक्रिय सहयोग का भी आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), पुलिस (IPS) और वानिकी सेवाओं (IFS) के अधिकारियों सहित प्रदेश भर से आए लोगों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई दी।


मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का व्यक्तिगत रूप से अभिवादन किया और उन्हें तथा उनके परिवारजनों को पर्व की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री के इस आह्वान से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार इस वर्ष दीपावली को पारंपरिक उल्लास के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ मनाने पर जोर दे रही है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!