TRENDING TAGS :
PAK पर हुआ हमला, एक अफसर समेत 6 जवानों की मौत, मचा हड़कंप
Attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान प्रांत में पाक सेना के उपर हमला हुआ है। हमले में सेना के एक अधिकारी समेत 6 जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 सैनिकों के घायल होने की सूचना है। हमला उस समय हुआ जब सेना की गाड़ी रेगुलर पेट्रोलिंग कर रही थी।
Attack on Pakistan Army (Photo: Social Media)
Attack on Pakistan Army: भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच बलूचिस्तान प्रांत में पाक सेना के उपर हमला हुआ है। हमले में सेना के एक अधिकारी समेत 6 जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 सैनिकों के घायल होने की सूचना है। हमला उस समय हुआ जब सेना की गाड़ी रेगुलर पेट्रोलिंग कर रही थी। धमाके के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद पाक सेना ने पूरे एरिया को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
10 पहले भी बनाया था निशाना
इससे पहले बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के मारगट क्षेत्र में बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमला कर दिया था। हमले में पाकिस्तानी सेना के 10 जवान मारे गए थे। BLA ने सेना के काफिले को IED के जरिए निशाना बनाया था। यह धमाका रिमोट कंट्रोल से संचालित विस्फोटक उपकरण के माध्यम से किया गया था जिसकी पुष्टि खुद BLA ने की थी।
BLA के प्रवक्ता जियंद बलोच ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनके लड़ाकों ने दुश्मन के काफिले पर रिमोट कंट्रोल IED से हमला किया। जिसमें सेना का वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और उसमें सवार सभी जवान मारे गए। मारे गए सैनिकों में सुबेदार शहज़ाद अमीन, नायब सुबेदार अब्बास, सिपाही खलील, जाहिद और खुर्रम सलीम सहित अन्य जवान शामिल थे। BLA ने यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तानी सेना पर उनके हमले और अधिक तीव्र होंगे। BLA ने स्पष्ट किया कि उनकी स्वतंत्रता की लड़ाई जारी रहेगी और वे दुश्मन को लगातार निशाना बनाते रहेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!