पाकिस्तान में जल ‘प्रलय’! हर तरफ तबाही का मंजर, अब तक 140 बच्चों समेत 299 लोगों की मौत, सैकड़ों बेघर

Pakistan Flood: पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ कहर मचा रहा है। जून के अंत से लेकर अब तक पाकिस्तान में बाढ़ के चलते 299 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 140 बच्चे भी शामिल हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 4 Aug 2025 2:07 PM IST
Pakistan Flood
X

Pakistan Flood

Pakistan Flood: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कई हिस्सों में इन दिनों में जल का ताडंव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ कहर मचा रहा है। जून के अंत से लेकर अब तक पाकिस्तान में बाढ़ के चलते 299 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 140 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। पाकिस्तान में बाढ़ का संकट अभी टला नहीं है।

पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार चार से छह अगस्त के बीच उत्तरी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से यह जानकारी दी गयी है। एनडीएमए के मुताबिक 26 जून से पाकिस्तान में शुरू हुई बाढ़ से कई हिस्से प्रभावित हैं और देश के कई इलाकों में तबाही का मंजर नजर आ रहा है।

बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं कई हिस्से

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के कई इलाके वर्तमान में बाढ़ के चलते तबाही के मंजर से गुजर रहे हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसी मुलक में मौसम के कहर के चलते आयी बाढ़ ने कई लोगों को अपनी चपेट में लिया है। बाढ़ के चलते 1,676 घरों को नुकसान हुआ है। जिसमें से 562 घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। वहीं 1,114 घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। बाढ़ के चलते पाकिस्तान में जनजीवन त्राहि-त्राहि कर रहा है। आम जनमानस ही नहीं मवेशी भी बाढ़ के चलते प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 400 से ज्यादा मवेशियों की भी जान चली गयी है।

बाढ़ प्रभावित इलाको में चलाया गया बचाव अभियान

एनडीएमए के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में 223 बचाव अभियान चलाए गये हैं। इसके साथ ही बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों से अब 2,880 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य किया गया। जिसके तहत लोगों को 13,400 से अधिक आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया गया। जिसमें दो हजार टेंट, 958 कंबल, 569 रजाई, 613 गद्दे एवं 1100 से अधिक भोजन के पैकेट सम्मिलित हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!