TRENDING TAGS :
Chikungunya Ka Khatra: सावधान! बरसात में तेजी से फैल रहा है ये 'खतरनाक वायरस', WHO ने जारी किया अलर्ट!
Chikungunya Ka Khatra: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। बता दे, यह एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलने लगती है।
Chikungunya Ka Khatra
Chikungunya Ka Khatra: बदलते मौसम के साथ कई बीमारियां जन्म लेती हैं। खासकर बरसात के मौसम में बिमारियों का ज्यादा अलर्ट होता है। इस मौसम में तमाम वायरस, बैक्टीरिया लोगों में तेजी से संक्रमण फैलाते हैं। अब हाल ही में एक चिंताजनक खबर सामने आयी है। इस वक़्त दुनिया भर चिकनगुनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए WHO ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। बता दे, यह एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलने लगती है। WHO के मुताबिक, विश्वभर के कई जगहों में अचानक संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है और इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। आमतौर पर चिकनगुनिया के लक्षण में तेज बुखार, जोड़ो में तेज दर्द और थकान आदि जैसे लक्षण सामने आते हैं। यह बीमारी शरीर की इम्यूनिटी को बेहद कमज़ोर कर देती है जिससे लंबे वक़्त तक मरीज को कमजोरी महसूस हो सकती है।
यदि ये बीमारी गंभीर हो गयी तो, यह नसों और अन्य अंगों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है, जिससे मरीज को ठीक होने में कई महीने लग जाते हैं। WHO ने साफ़ तौर पर कहा है कि वक़्त पर इसकी पहचान और सावधानी ही इससे बचाव का सबसे बड़ा और सही तरीका है।
चिकनगुनिया मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छरों के काटने से फैलता है। आपको बता दे, इन्हीं मछरों वही मच्छरों के काटने से डेंगू और जीका वायरस फैलते हैं। ये संक्रमण तब होता है जब मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति का खून चूसने के बाद किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है। चिकनगुनिया का वायरस शरीर में बहुत तेजी से फैलता है और खून में वायरस की मात्रा बढ़ा देता है। यह बीमारी अधिकतर बरसात के मौसम या जहां कई दिन तक पानी जमा होता है, वहां पैदा होते हैं। गंदा वातावरण, कई दिन का रुका हुआ पानी और पर्याप्त बचाव न करना संक्रमण के बड़े कारण हैं। कमज़ोर इम्यूनिटी वाले लोग, बच्चे और बुजुर्गों को इसका ज्यादा खतरा बना रहता है।
क्या होते हैं चिकनगुनिया के लक्षण?
दिल्ली MCD में एक डॉ के मुताबिक, चिकनगुनिया के लक्षण साधारण तौर पर संक्रमण के 4 से 7 दिन बाद सामने आते हैं। सबसे आम लक्षणों में अचानक तेज बुखार और जोड़ों में तेज़ दर्द शामिल हैं, जो बहुत बार कई सप्ताह तक बना रह सकता है। इसके अलावा सिर में दर्द, मांसपेशियों में तेज़ दर्द, थकान और त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाना भी इसके संकेत हैं। कई मरीजों को कमज़ोरी के कारण मतली, उल्टी और हल्की आंखों में जलन की समस्या होती है। चिकनगुनिया में जोड़ों का दर्द इतना तीव्र होता है कि मरीज रोजमर्रा कामकाज करने में असमर्थ हो सकता है।
कई बार तो मरीज को हाथ-पैरों में सूजन और अकड़न भी देखने को मिलती है। गंभीर संक्रमण में, विशेषकर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है जिससे लंबे वक़्त तक कमजोरी और दर्द बना रहता है। अगर वक़्त पर सही इलाज न कराया जाए तो यह बीमारी मरीज को महीनों तक बिस्तर पर रहने को मजबूर कर सकती है।
कैसे कर सकते हैं इससे बचाव?
1. आसपास वाली जगहों पर पानी जमा न होने दें।
2. मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट और कॉइल का प्रयोग करें।
3. दिन के समय में भी मच्छरों से बचने के लिए पूरे शरीर ढककर रखें।
4. घर में दरवाजों और खिड़कियों पर मच्छरदानी या नेट अवश्य लगाएं
5. बुखार या अन्य लक्षण महसूस होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं ताकि समय पर सही इलाज हो सके।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!