×

मालामाल होगा भारत! ब्रिटेन के साथ मेगा ट्रेड डील, PM मोदी की यात्रा से बदलेगी भारत की तस्वीर

India UK Relation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा पर हैं जहां वे FTA, रक्षा, तकनीक और जलवायु जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Gausiya Bano
Published on: 24 July 2025 9:41 AM IST
India UK Relation
X

India UK Relation

India UK Relation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन पहुंच चुके हैं। यहां वो दो दिवसीय दौरे पर हैं और यह उनकी चौथी ब्रिटेन यात्रा है। यहां वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के आमंत्रण पर आए हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA), रक्षा, टेक्नोलॉजी और जलवायु जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी। आइये जानते हैं कि इसमें सबसे ज्यादा फायदा किसको होगा।

FTA क्या है?

FTA एक ऐसा समझौता होता है, जिसमें दो या दो से अधिक देश आपस में व्यापार करने के नियमों को आसान बनाने पर सहमत होते हैं। इसमें आयात शुल्क कम या खत्म करना, निवेशकों को सुरक्षा देना और बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा करना शामिल होता है। भारत और ब्रिटेन के बीच FTA की बातचीत जनवरी 2022 में शुरू हुई थी।

भारत-ब्रिटेन FTA के मुख्य बिंदु

इस समझौते के तहत भारत अपनी लगभग 99% वस्तुओं पर आयात शुल्क समाप्त कर सकता है। वहीं, ब्रिटेन भी अपनी 90% वस्तुओं पर शुल्क में कटौती करेगा। इससे दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजारों में अपने उत्पाद सस्ती दरों पर बेचने का मौका मिलेगा। इसका लक्ष्य यह है कि 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 120 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए।

भारत ने ब्रिटेन को क्या छूट दी?

भारत ने स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 75% कर दिया है। अगले 10 सालों में इसे 40% तक लाया जाएगा। ब्रिटिश कारों पर शुल्क 100% से घटाकर 10% किया जाएगा (कोटा प्रणाली के अंतर्गत)। वहीं चॉकलेट, बिस्किट, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, मेडिकल उपकरण जैसे कई उत्पादों पर टैक्स में छूट दी जाएगी।

ब्रिटेन ने भारत को क्या लाभ दिए?

भारत के 99% उत्पादों को टैरिफ-फ्री बाजार में एंट्री मिलेगी। इससे कपड़ा, जूते, आभूषण, फर्नीचर, खेल सामग्री आदि पर लगने वाला 4% से 16% टैक्स घटेगा। इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को ब्रिटेन में नई कोटा प्रणाली के तहत प्राथमिकता दी जाएगी। ब्रिटेन भारतीय योग शिक्षक, शेफ, संगीतकार और अन्य सेवाओं को अस्थायी रूप से काम करने की अनुमति देगा।

सामाजिक सुरक्षा पर समझौता

दोनों देशों के बीच दोहरी सामाजिक सुरक्षा अंशदान से जुड़ी एक खास संधि हुई है। इसके तहत अगर कोई भारतीय कर्मचारी ब्रिटेन में काम करता है, तो उसे दोनों देशों में पेंशन या स्वास्थ्य बीमा का दोहरा योगदान नहीं देना पड़ेगा। इससे IT क्षेत्र के करीब 60,000 कर्मचारियों को 20% वेतन की बचत होगी।

भारत को क्या लाभ होंगे?

भारत से ब्रिटेन को भेजे जाने वाले उत्पाद सस्ते हो जाएंगे, जिससे निर्यात बढ़ेगा। कपड़ा, चमड़ा, रत्न, इलेक्ट्रिक वाहन और ऑटो पार्ट्स कंपनियों को बड़ा फायदा होगा। नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, खासकर समुद्री उत्पाद और टेक्सटाइल सेक्टर में। IT और वित्तीय सेवा कंपनियों को ब्रिटेन में नई संभावनाएं मिलेंगी।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!