TRENDING TAGS :
‘भाईजान’ पर भड़का Pak! बलूचिस्तान को अलग देश कहने पर लगी मिर्ची, सलमान खान को घोषित किया आतंकी
Salman Khan Balochistan Statement: ‘भाईजान’ के बयान से तिलमिलाए हुए शहबाज सरकार ने एक्टर सलमान खान को आतकंवादी घोषित कर दिया है।
Salman Khan Balochistan Statement
Salman Khan Balochistan Statement: बॉलीवुड में ‘भाईजान’ के नाम से मशहूर सुपरस्टार सलमान खान को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान भड़क गया है। हाल ही में सऊदी अरब में एक शो के दौरान सलमान खान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बता दिया था। जिसको लेकर पड़ोसी देश को मिर्ची लग गयी है। ‘भाईजान’ के बयान से तिलमिलाए हुए शहबाज सरकार ने एक्टर सलमान खान को आतकंवादी घोषित कर दिया है।
पाकिस्तान ने गृह मंत्रालय ने इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। पाकिस्तान के गृह विभाग ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल में डाल दिया है। इसका मतलब है कि उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान में यह लिस्ट एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत आती है। इस सूची में शामिल व्यक्ति पर पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि अभी तक अभिनेता सलमान खान या फिर उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।
एक्टर सलमान खान ने क्या कहा?
सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसमें सलमान खान ने कहा था कि यह बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग है, पाकिस्तान के लोग हैं। सभी सऊदी अरब में मेहनत के साथ काम कर रहे हैं। उनके इस बयान में बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया गया था।
जिसके बाद पाकिस्तान की नाराजगी बढ़ गयी। वहीं बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता ‘भाईजान’ के इस बयान से बेहद खुश हैं और उनका आभार भी जता रहे हैं। फिलहाल अभी तक यह सामने नहीं आया है कि एक्टर सलमान ने जानबूझकर बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया और अनजाने में ही बोल गये।
सलमान खान के बयान पर बलूच नेता की प्रतिक्रिया
बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश बनाने की मांग करने वाले नेता मीर यार बलूच ने सलमान खान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सऊदी अरब में भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के बयान में बलूचिस्तान का उल्लेख 6 करोड़ बलूच नागरिकों के लिए खुशी लेकर आया। उन्होंने कहा कि सलमान ने जो किया, जिसमें कई बड़े देश हिचकते हैं। सांस्कृतिक मान्यता का यह संकेत सौम्य कूटनीति का शक्तिशाली माध्यम हैं, जो लोगों के दिल को जोड़ता है। यह विश्व में बलूचिस्तान को अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के लिए प्रेरित भी करता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



