TRENDING TAGS :
ट्रंप बौखलाए! 6 साल में पहली बार अमेरिका में शटडाउन, जानिये अब तक क्या-क्या हुआ?
Trump Govt Shutdown: पिछले छह सालों के बाद अमेरिका में सरकारी शटडाउन लागू हो गया है।
America Shutdown: पिछले छह सालों के बाद अमेरिका फिर से सरकारी शटडाउन की स्थिति में आ गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी, रिपब्लिकन, सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने में असफल रही। इसे पास कराने के लिए 60 वोट चाहिए थे, लेकिन केवल 55 वोट ही जुट सके। इस असफलता के कारण सरकार अब जरूरी फंडिंग जारी नहीं कर पाएगी, जिसके कारण संघीय कामकाज लगभग ठप हो गया। इस शटडाउन का असर न केवल सरकारी कर्मचारियों पर पड़ेगा बल्कि आम जनता और वैश्विक बाजारों तक महसूस किया जा सकता है।
अल्पकालिक फंडिंग बिल गिरा
रिपब्लिकन पार्टी ने पहले एक अस्थायी उपाय के रूप में सीनेट में 21 नवंबर तक फंडिंग देने के लिए बिल पेश किया था। लेकिन देर रात तक हुई बहस और विपक्षी डेमोक्रेट्स की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद यह बिल गिर गया। 100 सदस्यों वाले सीनेट में बिल के पक्ष में केवल 55 वोट पड़े जबकि 60 वोट चाहिए थे। विपक्षी दल का कहना था कि यह बिल पर्याप्त नहीं है और इसे पास करने से पहले हेल्थकेयर और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है।
वाइट हाउस की तैयारी और काउंटडाउन
शटडाउन की घोषणा के बाद वाइट हाउस की वेबसाइट पर काउंटडाउन क्लॉक लगाया गया। इसे “डेमोक्रेट शटडाउन” बताया गया और लोगों को सूचित किया गया कि सरकार मंगलवार आधी रात से बंद हो जाएगी। व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय ने भी एक ज्ञापन जारी कर इस स्थिति की पुष्टि की। निदेशक रसेल वॉट के हस्ताक्षर वाले इस ज्ञापन के अनुसार, सभी संघीय कार्यालय और गैर-जरूरी सरकारी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
शटडाउन क्या होता है?
अमेरिकी सरकार के कामकाज को चलाने के लिए हर साल संसद से बजट पास कराना जरूरी होता है। अगर संसद के दोनों सदनों में यह फंडिंग बिल पास नहीं होता तो सरकारी कार्यालयों का कामकाज रुक जाता है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाता और कई गैर-जरूरी खर्चे रुक जाते हैं। नतीजतन, सरकारी सेवाएं बाधित हो जाती हैं। इसे ही शटडाउन कहा जाता है। पिछले दो दशकों में यह अमेरिका की पांचवीं बड़ी शटडाउन स्थिति बन चुकी है।
शटडाउन का असर
इस शटडाउन का असर व्यापक हो सकता है। कई प्रमुख सरकारी कार्यालय बंद होंगे, संघीय कर्मचारियों की वेतन रोक दी जाएगी और सरकारी सेवाएं प्रभावित होंगी। डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन एक-दूसरे पर शटडाउन की जिम्मेदारी डाल रहे हैं। रिपब्लिकन का आरोप है कि डेमोक्रेट्स बिल को जटिल बना रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट्स का कहना है कि रिपब्लिकन बिल को साफ-सुथरा दिखाकर महत्वपूर्ण योजनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!