'हमें सजा दिलाने चले थे... खुद हैं बेल पर'! असम में राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम हिमंत सरमा

Rahul Gandhi Assam visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के असम दौरे पर हैं। इस दौरान दिए गए कथित बयान पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तगड़ा पलटवार किया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 16 July 2025 4:23 PM IST
Rahul Gandhi Assam visit
X

Rahul Gandhi Assam visit (photo credit: social media)

Rahul Gandhi Assam visit: असम की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के असम दौरे पर हैं। इस दौरान दिए गए कथित बयान पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तगड़ा पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस की राज्य स्तरीय बैठक में कथित रूप से कहा "हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजा जाएगा।" इस पर मुख्यमंत्री सरमा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पलटवार करते हुए कहा, "जो खुद पूरे देश में कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं, वो दूसरों को जेल भेजने की बात कर रहे हैं।"

आपको बता दे, राहुल गांधी असम दौरे पर थे, जहां उन्होंने कांग्रेस की राज्य स्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कथित रूप से कहा कि लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल अवश्य भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस बयान को राहुल की दुर्भावना और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना बताया। उन्होंने इसे राजनीतिक मंच का दुरुपयोग कहा।

मुख्यमंत्री सरमा का राहुल गांधी पर तगड़ा वार

मुख्यमंत्री सरमा ने राहुल गांधी पर तगड़ा वार करते हुए कहा कि वे सिर्फ मुझे जेल भेजने की बात कहने के लिए असम के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता असम की मेहमाननवाजी का पूरा आनंद लें और अपनी राजनीतिक दुर्भावना को नियंत्रित रखें।

इस बयान के बाद अब कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग और तीखी होती दिख रही है। कांग्रेस जहां BJP पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा कांग्रेस को परिवारवाद और कानून से बचने का प्रयास करने वाला दल बता रही है।

असम की राजनीति में जुबानी जंग जारी

गौरतलब है कि राहुल गांधी खुद कई मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। सबसे चर्चित मामला 'मोदी सरनेम' टिप्पणी से सम्बंधित है, जिसमें उन्हें मानहानि का दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा दी गई थी, हालांकि बाद में सजा पर रोक लगी और उन्हें जमानत मिल गई। अब देखना यह है कि आने वाले वक में असम की राजनीति में यह जुबानी जंग क्या नया मोड़ लेती है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!