TRENDING TAGS :
सिपाही भर्ती पेपर लीक में E.O.U. को मिली बड़ी सफलता,1 लाख का इनामी राजकिशोर गिरफ्तार, खाते में मिले करोड़ो रुपये
Bihar police paper leak: बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी राजकिशोर EOU ने गिरफ्तार किया, उसके बैंक खाते से करोड़ों रुपये बरामद, दो साल से फरार था आरोपी।
Bihar police paper leak: बिहार सिपाही बहाली पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी राजकिशोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दो साल से फरार चल रहे इस शातिर अपराधी को आर्थिक अपराध इकाई (E.O.U.) ने अरवल के बख्तारी गांव से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
करोड़ों की वसूली, कई परीक्षाओं के दस्तावेज बरामद
E.O.U. की जांच में राजकिशोर के पास से कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। उसके पास से एक मोबाइल, CTET और बिजली विभाग जैसी कई सरकारी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र, और बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों की विस्तृत सूचियां जब्त की गई हैं। इन सूचियों में परीक्षार्थियों के नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और परीक्षा की तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज थी, जिनका इस्तेमाल वह अवैध तरीके से पास कराने के लिए करता था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि राजकिशोर के बैंक खाते में 1 करोड़ 50 लाख रुपये जमा मिले हैं। माना जा रहा है कि यह रकम उसने अभ्यर्थियों से पेपर लीक कराने के नाम पर वसूली थी।
वॉकी-टॉकी और ब्लूटूथ के साथ पहले भी हुआ था गिरफ्तार
राजकिशोर का आपराधिक रिकॉर्ड यहीं खत्म नहीं होता। 2023 में भी वह बिहार पुलिस में सिपाही बहाली में धांधली करते हुए वॉकी-टॉकी और ब्लूटूथ के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था। उस समय अरवल पुलिस ने उसे कई गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि यह मामला तब सुर्खियों में आया था, जब 9 जून 2023 को बिहार पुलिस में 21,391 सिपाही पदों की भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र और उनके उत्तर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद इस मामले की जांच E.O.U. को सौंपी गई थी, जिसने अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


