बिहार में राहुल-तेजस्वी का 13वें दिन भी जलवा कायम, अखिलेश यादव भी जुड़ेंगे यात्रा से! जानें कल का प्लान

आज इस यात्रा का 13वां दिन है, जहां सुबह बेतिया से 8:40 पर शुरुआत करते हुए काफिला हरिवाटिका पहुंचा।

Priya Singh Bisen
Published on: 29 Aug 2025 10:55 AM IST (Updated on: 29 Aug 2025 11:07 AM IST)
Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Yatra Day 13
X

Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Yatra Day 13 (PHOTO: SOCIAL MEDIA)

Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Yatra Day 13: बिहार की राजनीति में इन दिनों सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा चर्चा का विषय राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की संयुक्त वोटर अधिकार यात्रा बनी हुई हैं। महागठबंधन (RJD, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल) के नेताओं की यह यात्रा लगातार जनसमर्थन एकत्रित कर रही है। आज शुक्रवार को इस यात्रा का 13वां दिन है, जहां सुबह बेतिया से करीब 8:40 पर शुरुआत करते हुए काफिला हरिवाटिका पहुंचा। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला चढ़ाया और श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

22 किलोमीटर लंबा रोड शो

आज की यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 22 किलोमीटर का रोड शो रहा। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े और राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के समर्थन में जमकर नारे लगाए। जगह-जगह महागठबंधन कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से नेताओं का शानदार तरीके से स्वागत किया। रोड शो में युवा, महिलाएं और किसानों की बड़ी मौजूदगी दिखाई दी।

कार्यक्रम में बदलाव, सारण में रात्रि विश्राम

पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल-तेजस्वी का काफिला सीवान में रात्रि विश्राम करने वाला था, लेकिन अब इसमें थोड़ा बदलाव कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आज का रात्रि विश्राम सारण जिले के एकमा में होगा। यहां रात में कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

कल का कार्यक्रम ?

आपको बता दे, कल यानी 30 अगस्त को यात्रा का अगला पड़ाव होगा छपरा से आरा। महागठबंधन की इस यात्रा में भारी संख्या में भीड़ इकठ्ठा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, इस यात्रा में अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो महागठबंधन को उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों की राजनीति में नया संदेश देने का बड़ा अवसर मिलेगा।

जनता को मिलना चाहिए वोट का अधिकार - राहुल गांधी

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को कमजोर बनाया जा रहा है और जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। राहुल ने दावा किया कि महागठबंधन की यह यात्रा केवल राजनीतिक अभियान नहीं है, बल्कि यह जनता के वोट के अधिकार को मजबूती प्रदान करने का आंदोलन है।

तेजस्वी यादव ने दिया बयान...

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में युवाओं और किसानों को मुख्य बिंदु में रखकर बात की। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा बेरोजगारी से परेशान रहा है और किसान अपनी उपज का सही दाम पाने के लिए लड़ाई कर रहा है। महागठबंधन इन दोनों मुद्दों को चुनाव में सबसे बड़ा सवाल खड़ा करेगा। बता दे, इस यात्रा के दौरान हर जिले में महागठबंधन के नेताओं को शक्तिशाली जनसमर्थन मिल रहा है। भीड़ देखकर कार्यकर्ताओं में जोश है और उन्हें उम्मीद है कि होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से नज़र आएगा।

विपक्षी एकजुटता का संकेत

इस यात्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में विपक्ष पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। यदि अखिलेश यादव जैसे नेता भी इस यात्रा में शामिल होते हैं तो यह संदेश जाएगा कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों की एकता और मजबूत हो रही है।

बता दे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज शुक्रवार को 13वां दिन भी उत्साह और जनसमर्थन से भरा रहा। बेतिया से लेकर सीवान तक लोगों की भीड़ उमड़ी और नेताओं का शानदार स्वागत किया। वहीं, आज रात्रि विश्राम सारण के एकमा में होगा जबकि कल यात्रा छपरा से आरा की ओर बढ़ेगी। आने वाले दिनों में इस यात्रा के राजनीतिक प्रभाव को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!