TRENDING TAGS :
UP News: क्या सपा और कांग्रेस में अनबन? पंचायत चुनाव में नहीं दिखेगा INDIA गठबंधन, कांग्रेस लड़ेगी अकेले चुनाव !
UP News: देश के विपक्षी गठबंधन INDIA की एकजुटता की चर्चा लोकसभा चुनावों में जोर-शोर से हुई थी। लेकिन प्रदेश स्तर पर असर बहुत कमजोर होता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पंचायत चुनाव अकेले लड़ने के संकेत मिल रहे है।
Panchayat elections SP and Congress (Photo: Social Media)
UP News: उत्तर प्रदेश में साल 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज है। कांग्रेस ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन नहीं करेगी, अकेले के दम पर मैदान में उतरेगी। इसके संकेत पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा स्पष्ट रूप से दिए जा रहे हैं।
पंचायत चुनाव अकेले लड़ेंगी कांग्रेस
देश के विपक्षी गठबंधन INDIA की एकजुटता की चर्चा लोकसभा चुनावों में जोर-शोर से हुई थी। लेकिन प्रदेश स्तर पर असर बहुत कमजोर होता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पंचायत चुनाव अकेले लड़ने के संकेत मिल रहे है। इस फैसले से स्पष्ट है कि स्थानीय निकाय चुनावों में सीटों को लेकर कांग्रेस कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। अब पार्टी अपने दम पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है। कांग्रेस पंचायत चुनाव को संगठनात्मक आधार मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है।
जिलों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजन
कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गई है। इसके लिए जिलों में ब्लॉक और पंचायत स्तर तक समितियों के गठन की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि संगठन में अनुशासन और निष्ठा को प्राथमिकता दी जा पाएं। कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ग्रामीण मुद्दों को लेकर आक्रामक रणनीति अपना रही है।
कांग्रेस कर रही जिलों में बराबर प्रदर्शन
बिजली, पानी, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जगह-जगह प्रदर्शन कर रही हैं। अभी हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं और पंचायतों में अनियमितता को लेकर तहसील स्तर पर प्रदर्शन भी किए है। कांग्रेस पार्टी युवाओं और महिलाओं को पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है। पार्टी की रणनीति के अनुसार यदि जमीनी स्तर पर प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई गई, उसको 2027 के विधानसभा चुनावों में लाभ मिलेगा।
सपा और कांग्रेस के बीच सब कुछ ठीक
वहीं दूसरी ओर सपा और कांग्रेस के बीच लगातार बन रही दूरी को राजनीतिक पर्यवेक्षक 2024 लोकसभा चुनाव के बाद के समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। उस समय भी दोनों दलों के बीच कुछ सीटों पर तालमेल में असहजता दिखी थी। पंचायत चुनावों में अलग-अलग रास्तों पर चलने की मंशा, आने वाले दिनों में विपक्षी गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं दोनों दल के बड़े नेता एक दूसरे का साथ देने का वादा करते नजर आ रहे है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge