TRENDING TAGS :
RRB Group D Exam Date 2025 हुई घोषित, इस दिन आ सकता है एडमिट कार्ड, यहां देखें पूरी डिटेल
RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ने ग्रुप D एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी है।
RRB Group D Exam Date 2025
RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप D एग्जाम का तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। काफी समय से अभ्यर्थी एग्जाम डेट जारी होने का इंतजार कर रहे थे,उनका इंतजार अब खत्म होता है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। railway group d exam date की घोषणा कर दी गयी है। ये जानकारी आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गई है। अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर से लेकर दिसंबर 2025 के अंत तक किया जायेगा। इसी के साथ जल्द ही देशभर में इस एग्जाम के सेंटर अलॉट किये जायेंगे। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न होगी।
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन (RRB Group D Exam 2025 Selection Process)
आरआरबी ग्रुप D एग्जाम में उम्मीदवारों का चयन करने के लिए पहले उनका रिटेन एग्जाम लिया जायेगा। जो अभ्यर्थी इसमें पास होंगे उनका फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा, तब जाकर उनकी ज्वाइंनिंग होगी।
इन दिन जारी हो सकते हैं एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड (RRB Group D Exam 2025 Admit Card Release Date)
अभ्यर्थियों का एग्जाम से पहले परीक्षा केंद्र के शहर का जानकारी सिटी स्लिप के माध्यम से दी जायेगी। आरआरबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिये जायेंगे। इसमें अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा शहर की पूरी डिटेल दी जायेगी। बात करें एडमिट कार्ड की तो एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर ही जारी किये जायेंगे।
ये है एग्जाम पैटर्न (RRB Group D Exam Pattern)
आरआरबी ग्रुप D एग्जाम CBT मोड पर आयोजित किया जायेगा। इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में गणित विषय से 30 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क से 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न और सामान्य जागरूकता से 15 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 1 अंक दिया जायेगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। आंसर न देने पर उस प्रश्न का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।
फिजिकल टेस्ट के लिए ये होनी चाहिए योग्यता
पुरुषों के लिए
फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दूरी दौड़ के रूप में 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
महिलाओं के लिए
महिला अभ्यर्थियों को 20 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। रनिंग में महिला उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। शारीरिक दक्षता के लिए अभ्यर्थियों को केवल एक चांस दिया जायेगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!