आखरी दिनों में UPPSC Prelims Exam 2025 के लिए क्या पढ़ें, क्या न पढ़ें? करें एग्जाम की तगड़ी तैयारी

UPPSC Prelims Exam 2025 Last Minute Preparation Tips: यूपीपीएसी प्रिलिम्स का एग्जाम होने वाला है। आइये जानते हैं आखरी समय में कैसे करें तैयारी।

Sonal Verma
Published on: 29 Sept 2025 6:19 PM IST
UPPSC Prelims Exam 2025
X

UPPSC Prelims Exam 2025

UPPSC Prelims Exam 2025 Last Minute Preparation Tips: देश के लाखों युवा UPPSC Prelims Exam की तैयारी करते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही स्टूडेंट्स को सफलता मिलती है। इस बार UPPSC Prelims Exam 2025 अक्टूबर माह में होने वाला है जिसकी तैयारी में कैंडिडेट्स पूरे जोर-शोर से लगे हैं। एग्जाम के लिए जल्दी ही एडमिट कार्ड (UPPSC Prelims Admit Card 2025) जारी किया जायेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा प्रिलिम्स एग्जाम 2025 का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को (UPPSC Prelims Exam Date 2025) कराया जायेगा। ऐसे मे अभ्यर्थियों के पास कम ही समय बचा है। इस पूरे समय को रिवीजन करने में कैसे उपयोग करें, आइये जानते हैं।

ये है एग्जाम पैटर्न (UPPSC Prelims Exam Pattern)

कोई भी एग्जाम देने से पहले उसके पूरे पैटर्न को समझना चाहिए। UPPSC Prelims एग्जाम में दो पेपर होते हैं। दोनों पेपर क्लियर करने के बाद अभ्यर्थी इंटरव्यू लिया जाता है।

पेपर-1 (General Studies – I)

- कुल प्रश्न: 150

- अंक: 200

- समय: 2 घंटे

पेपर-2 (CSAT – General Studies – II)

- कुल प्रश्न: 100

- अंक: 200

- समय: 2 घंटे

- इसमें 33% अंक लाना ज़रूरी है।


UPPSC Prelims एग्जाम का सिलेबस (UPPSC Prelims Exam Syllabus)

पेपर-1 (General Studies – I)

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं: प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, और आर्थिक घटनाएं, भारत की वैश्विक स्थिति, युद्ध, आदि।

भारतीय इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन: सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक, गांधीजी का आंदोलन, प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।

भारतीय भूगोल और विश्व का भूगोल: भौतिक भूगोल, जलवायु, वनस्पति, और जनसंख्या वितरण, प्रमुख महाद्वीपों और महासागरों का अध्ययन।

उत्तर प्रदेश का आर्थिक और सामाजिक विकास: उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और राज्य सरकार की योजनाएं।

भारत की राजनीति और शासन व्यवस्था: संविधान, राजनीतिक दल, चुनाव प्रक्रिया, संघीय संरचना, और राज्य का शासन।

उत्तर प्रदेश की भूमिका: राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक महत्ता, प्रमुख योजनाएं, औद्योगिकीकरण, पर्यटन।

जलवायु परिवर्तन और सामान्य विज्ञान: जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान।

पर्यावरण और पारिस्थितिकी: प्रदूषण, वन्यजीव, जलवायु संकट, सतत विकास की अवधारणा।

पेपर-2 (CSAT – General Studies – II)

भाषा ज्ञान (हिंदी और अंग्रेजी): व्याकरण, शब्द रचना, वाचन कौशल, लेखन कौशल, अनुवाद, पर्यायवाची, विपरीतार्थक शब्द, Tenses, Prepositions, Articles, Reading Comprehension, Essay Writing।

प्रारंभिक गणित: अंकगणित, बीजगणित, सांख्यिकी, प्रतिशत, औसत, समय और कार्य, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, रैखिक समीकरण।

तार्किक क्षमता और निर्णय लेना: कथन और तर्क, विकल्पों का विश्लेषण, इन्फ्रेंस, और विसंगतियों का समाधान।

कंप्रीहेंशन और विश्लेषण कौशल: पैराग्राफ पढ़ना, तात्पर्य समझना, लेखक का दृष्टिकोण, डेटा विश्लेषण, संख्यात्मक और मौखिक रिजनिंग।

आखरी दिनों में ऐसे करें तैयारी (UPPSC Prelims Exam 2025 Last Minute Preparation Tips)

- सबसे अहम नियम है कि तैयारी के लिए अब समय कम बचा है तो ऐसे में किसी भी नए टॉपिक को हाथ बिल्कुल न लगाएँ। परीक्षा से ठीक पहले नया विषय पढ़ना केवल भ्रम और तनाव बढ़ा सकता है।

- जो आपने पहले पढ़ रखा है उसका रिवीजन करें। इस समय आपकी पूरी ऊर्जा केवल पहले से पढ़ी गई चीज़ों को दोहराने पर लगनी चाहिए। एक बार फिर से अपने नोट्स, हाईलाइट किए हुए बिंदु और महत्वपूर्ण किताबों की झलक जरूर लें ताकि दिमाग में वही जानकारी और पक्की हो जाए।

- करंट अफेयर्स और उत्तर प्रदेश से जुड़ी सामान्य जानकारी पर विशेष ध्यान दें। पिछले एक साल की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, सरकारी योजनाएँ, बजट, खेल, पर्यावरण और विज्ञान-तकनीक से जुड़े तथ्य बार-बार दोहराएँ। साथ ही यूपी से जुड़े त्योहार, ऐतिहासिक स्थान, संस्कृति और राज्य सरकार की योजनाएँ आपके लिए बोनस मार्क्स साबित हो सकती हैं।

- मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्न पत्र को हल करना बेहद जरूरी होता है। इससे आपको समय प्रबंधन का अंदाजा होगा और यह भी समझ आएगा कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि टेस्ट देने के बाद गलत प्रश्नों का विश्लेषण जरूर करें, क्योंकि वही आपकी कमजोरियों को दूर करने में मदद करेगा।

- CSAT पेपर को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। चूंकि यह क्वालिफाइंग पेपर है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना गलत साबित हो सकता है।

- हर दिन कुछ समय मैथ्स, रीजनिंग और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को दीजिए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप न्यूनतम कटऑफ से ऊपर आसानी से स्कोर कर पाएँ।

- रिवीजन को ही प्राथमिकता बनाइए। आखिरी 10–12 दिनों में एक निश्चित टाइमटेबल तैयार करें। सुबह में इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र पढ़ें, दोपहर को करंट अफेयर्स और यूपी जीके पर फोकस करें, शाम को मॉक टेस्ट और रात को हल्का रिवीजन करें जैसे कि एनवायरनमेंट और बेसिक साइंस। इस तरह की संरचना से सभी विषय संतुलित रूप से कवर हो जाएँगे।

- आखिरी और सबसे जरूरी बात मानसिक संतुलन है। इस समय घबराने की बजाय आत्मविश्वास बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। पर्याप्त नींद लें, हेल्दी डाइट करें और खुद को मोबाइल और सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी पर रखें। याद रखिए, शांत और तैयार दिमाग ही परीक्षा हॉल में आपकी सफलता की गारंटी बनेगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!