Bigg Boss 19 में अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट और उनकी माँ को दी गालियाँ, वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल

Bigg Boss 19 Live: बिग बॉस 19 में अमाल मलिक ने फरहाना की माँ पर जो कमेंट किया है, उसकी वजह से विवाद खड़ा हो गया है

Shikha Tiwari
Published on: 21 Oct 2025 1:39 PM IST
Bigg Boss 19 Amaal Malik On Farhana Bhatt
X

Bigg Boss 19 Live Update (Image Credit- Social Media)

Bigg Boss 19 Live: बिग बॉस 19 में इस समय कंटेस्टेंट द्वारा कुछ ना कुछ ऐसा कमेंट किया जा रहा है। जिसकी वजह से वीकेंट के वॉर पर सलमान खान उनकी क्लास लगाते हुए नजर आते हैं। पिछले हफ्ते भी सलमान खान ने पूरे घरवालों को जमकर सुनाया था। जिसमें फरहाना भट्ट के कैप्टनशी टॉस्क के द्वारा जो कुछ भी हुआ था। उसपर घरवालों पर सलमान खान ने गुस्सा किया था। तो वहीं इसके अलावा मालती चाहर द्वारा नेहल को कहा गया कि पूरे कपड़े पहनकर आ इसपर भी सलमान खान ने काफी ज्यादा सुनाया था। तो वहीं इस हफ्ते फिर नेहल, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और शहबाज ने फरहाना भट्ट को लेकर कुछ ऐसा कमेंट किया है। जिसकी वजह से काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

बिग बॉस 19 में अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट पर किया कमेंट ( Bigg Boss 19 Amaal Malik On Farhana Bhatt)-

बिग बॉस 19 में कल के एपिसोड में देखा गया है कि अमाल मलिक, शहबाज, तान्या मित्तल और नेहल एक साथ बैठे हुए हैं। वो लोग फरहाना भट्ट के बारे में बात करते हुए नजर आएं हैं। बता दे कि अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट के माँ पर ऐसा कमेंट किया है। जिसको लिखा भी नहीं जा सकता है। उन्होंने फरहाना भट्ट की माँ के लिए अब्यूशिव लैग्वेज का प्रयोग किया है।

कमरें में जब चारों आपस में बात कर रहे थे। तब अमाल कहते हैं कि मत बोलो उसके बारे में उसका नाम लेने से कमरे की वाइव गंदी हो जाती है। तो वहीं इसके बाद अमाल तान्या की माँ के लिए गाली का प्रयोग करते हैं। वहाँ मौजूद सभी सदस्य हँसते हैं। कोई भी अमाल मलिक को उनकी इस हरकत के लिए कुछ नहीं कहता है। अब जाकर ये मामला सोशल मीडिया पर तुल पकड़ लिया है और लगातार अमाल मलिक को ट्रोल किया जा रहा है।



तो वहीं फरहाना भट्ट की बेस्ट फ्रेंड नेहल भी उनके पास ही बैठी हुई थी। वो भी इस कमेंट पर कुछ भी रिएक्शन नहीं देती है। यही नहीं नेहल ने नॉमिनेशन में अमाल को सेव किया है। इस बार Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar पर सलमान खान अमाल मलिक की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। पिछले हफ्ते भी फरहाना भट्ट को अमाल मलिक ने काफी कुछ कहा है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!