TRENDING TAGS :
Bigg Boss 19 के धोखाधड़ी का शिकार हुआ भोपाल का डॉक्टर, गवाएं लाखों रूपए
Bigg Boss 19 News: सलमान खान के रियलटी शो बिग बॉस 19 को लेकर धोखाधड़ी चल रही है, जिसका शिकार इस समय भोपाल का एक डॉक्टर हुआ है,
Bigg Boss 19 News (Image Credit- Social Media)
Bigg Boss 19 News: बिग बॉस भारत का सबसे बड़ा रियलटी शो है। जिसकी वजह से दर्शकों को इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब जाकर बिग बॉस का अगला सीजन बिग बॉस 19 आ रहा है। जिसका प्रोमों जारी कर दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि Bigg Boss 19 टीवी पर 24 अगस्त 2025 को रिलीज होगा। तो वहीं Bigg Boss 19 के लिए सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है। इस लिस्ट में बहुत-से सेलेब्स का नाम सामने आया है। तो वहीं इन सबके बीच Bigg Boss 19 इस साल का सबसे लंबा चलने वाला सीजन होगा। जिसकी वजह से हर बार की तुलना में इस बार Bigg Boss 19 में ज्यादा कंटेस्टेंट की आने की खबरें भी आ रही है। जिसमें नए पुराने कंटेस्टेंट को अप्रोच किया जा रहा है। इन सबके बीच Bigg Boss 19 को लेकर फर्जीवाडा चल रहा है। जिसका शिकार कई सारे लोग हो रहे हैं।
बिग बॉस 19 के नाम पर फर्जीवाड़ा (Bigg Boss 19 Scame)-
बिग बॉस 19 का प्रोमों रिलीज कर दिया गया है। अब जाकर शो के लिए कंटेस्टेंट को अप्रोच किया जा रहा है। इन सबके बीच कई सारी ऐसी खबरें आ रही हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि Bigg Boss 19 को लेकर लोगों से वैसे वसूले जा रहे हैं। ये कहकर की उनको Bigg Boss 19 में बतौर कंटेस्टेंट सलेक्ट किय गया है। जिसमें अब जाकर भोपाल में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जाने-माने त्वचा विशेषज्ञ और पॉइज़न स्किन क्लिनिक के मालिक डॉ. अभिनीत गुप्ता से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस में "बैकडोर एंट्री" का वादा करके ₹10 लाख ठग लिया है। यह मामला कथित तौर पर 2022 में शुरू हुआ, जब करण सिंह ने डॉ. गुप्ता से संपर्क किया। करण सिंह ने खुद को एक इवेंट डायरेक्टर बताया, जिसके कई बड़े प्रोडक्शन हाउस से संबंध हैं। करण सिंह ने दावा किया कि वह अपने संपर्कों के ज़रिए डॉक्टर के लिए इस हिट शो में वाइल्डकार्ड एंट्री दिला सकता है।
भारत के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो में आने के लालच में, डॉ. गुप्ता ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। हालाँकि, जब आधिकारिक रूप से कंटेस्टेंट का नाम जारी हुआ, तो उनका नाम कहीं नहीं था। अब मुंबई में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!