TRENDING TAGS :
Demon Slayer Day 1 Collection: डीमेन स्लेयर भारत में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, जाने पहले दिन का कलेक्शन
Demon Slayer Kimetsu no Yaiba Collection Day 1: डेमन स्लेयर जापान के बाद इंडिया में रिलीज को पूगी तरह तैयार, जानिए कितना करेगी कलेक्शन
Demon Slayer Kimetsu no Yaiba Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
Demon Slayer Kimetsu no Yaiba Collection Day 1: एनीमे फिल्म Demon Slayer Kimetsu no Yaiba जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। इसको जापान में रिलीज किया जा चुका है। जिसे दर्शको ने काफी ज्यादा पसंद किया है। तो वहीं हिंदी में सुबह 5.00 बजे की जगह आधी रात को प्रसारित होगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं Demon Slayer Kimetsu no Yaiba पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी।
डेमन स्लेयर किमेत्सु नो याइबा कलेक्शन डे 1 (Demon Slayer Kimetsu no Yaiba Day 1 Collection)-
Demon Slayer Kimetsu no Yaiba द मूवी इन्फिनिटी कैसल के शो चौबीस घंटे चलने वाले हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इस फिल्म को किसी अन्य बड़ी फिल्म की तरह 24 घंटे तक प्रसारित करने का फैसला लिया गया है। शो सुबह 5.00 के बजे आधी रात को प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले एवेंजर्स और ओपेनहाइर जैसी फिल्में 24 घंटे तक चली हैं। यह पहली जापानी फिल्म है। जो भारत में इस मामले में इतिहास रचने का काम कर रही है। इसका पहला शो शुक्रवार 12.05 बजे शुरू होगा। कोच्चि में सिनेपोलिस आईमैक्स का पहला शो सुबह 4.30 बजे शुरू होगा। यदि फिल्म के एडवांस बुकिंग की बात करे तो 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो फिल्म पहले दिन 20 करोड़ रूपए का आकड़ा क्रास करेगी।
भारत में जापानी एनीमे में Demon Slayer फ्रैंचाइजी सबसे आगे है। जिस तरह से एडवांस बुकिंग में फिल्म को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। ऐसा कहा जा सकता है कि फिल्म पहले हफ्ते 100 करोड़ का आकड़ा छू सकती है।
डीमेन स्लेयर के बारे में (Demon Slayer Kimetsu no Yaiba Plot)-
डेमन स्लेयर इन्फिनिटी कैसल एक जापानी एनिमेटेड फीचर फिल्म है और विश्व स्तर पर लोकप्रिय डेमन स्लेयर फ्रैंचाइजी का हिस्सा है, जो कोयोहारू गोटूगे की मंगा श्रृंखला पर आधारित है। इसकी कहानी तंजीरो कमादो नामक एक युवक की है, जोकि एक डीमेन स्लेयर है और अपनी बहन नाजुका जोकि डीमेन बन चुकी है। लेकिन इसके बाद भी वो खुद को काफी कंट्रोल करती है और उसके पास एक ऐसी पॉवर है जो उसे धूप से भी बचा सकती है। जिसकी तलाश सालों से डीमेन को थी। अब वो वापस आ गया है और नाजुका को अपने साथ ले गया है। तो वहीं सभी अपर लेवल के डीमेन स्लेयर मिलकर उसको हराने के लिए उसके सागिर्दो से लड़ाई लड़ते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!