Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सवी और नील कैसे आएंगे एक-दूसरे के नजदीक उठ गया आगे की कहानी पर से पर्दा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: तेजू और रजत की मौत के बाद गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आने वाला है नया ट्वीस्ट

Shikha Tiwari
Published on: 1 May 2025 12:35 PM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode (Image Credit- Social Media)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। मेकर्स ने नए सिरे से कहानी शुरू की थी। लेकिन दर्शकों को इस शो की नई कहानी उतनी ज्यादा पसंद नहीं आई। जिसकी वजह से शो की टीआरपी दिन-प्रतिदिन गिरती चली गई और शो टॉप-5 से बाहर हो गया। मेकर्स ने एक बार फिर से शो में पुराने कास्ट की एंट्री कराई है। जिसमें सवी इस बार आईपीएस बनकर शो में एंट्री ली है। शो में दुबारा एंट्री पर सवी का किरदार निभाने वाली भाविका शर्मा ने कहा है कि, कहां गई थी, सवी हमेशा से यहीं थी, बस थोड़ी मोहलत मांगी थी मैंने और देखिए मैं दोबारा आ गई हूँ। आप सब के पास,"बहुत मजा आ रहा है दोबारा आकर, सबसे मुलाकात हुई, सब इतने खुश थे, मैं इतनी खुशी थी। तो वहीं सवी के शो में आने के बाद शो में क्या नया मोड़ आने वाला है चलिए जानते हैं।

गुम है किसी के प्यार में अपकमिंग एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode)-

गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो ऑउट हो चुका है। जिसमें सवी की एक आईपीएस ऑफिसर के रूप में शो में एंट्री हुई है। तो वहीं शो की कहानी में एक नया ट्वीस्ट देखने को मिला है। नए प्रोमों की वजह से शो की कहानी के बारे में अंदाजा लगाया जा चुका है। बता दे कि Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin रजत और तेजू की लाश एक जंगल में मिलती हैं। जहाँ दोनों की लाश एक साथ देखकर सवी और नील दोनों के मन में कई सारे सवाल उठने लगते हैं। सवी पूछती है कि मेरे पति तुम्हारी पत्नी के साथ क्यों, तो वहीं नील भी नहीं समझ पाता है कि तेजू और रजत एक-दूसरे को कैसे जानते हैं। क्या इन दोनों के बीच पहले से कोई रिश्ता था। ये सारे सवाल इन दोनों के मन में उठते हैं। जिसका जवाब Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के आने वाले एपिसोड में मिलने वाला है।

तो वहीं इस केस की जाँच करते-करते नील और सवी एक-दूसरे के करीब आते हुए नजर आएंगे। तो वहीं शो में आगे नील और सवी की लव-स्टोरी देखने को मिलने वाली है। Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin आने वाले दिनों में दर्शकों को काफी कुछ नया ट्वीस्ट देखने को मिलने वाला है। जिसकी वजह से हो सकता है कि शो की टीआरपी में कुछ बढ़ोत्तरी आए और शो पहले की ही तरह टॉप-5 में शामिल हो जाए।


Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story