विधानसभा चुनाव के बीच Khesari Lal Yadav ने कहा - जब अन्याय सिर उठाता है, मैं दीवार...

Khesari Lal Yadav Song Jiyo Jiyo Kesari: खेसारी लाल यादव का एक धांसू गाना रिलीज हुआ है, जिसे लोग उनके चुनाव से जोड़कर देख रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 17 Oct 2025 2:02 PM IST
Khesari Lal Yadav Song Jiyo Jiyo Kesari
X

Khesari Lal Yadav Song Jiyo Jiyo Kesari (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav Song Jiyo Jiyo Kesari: भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नाम पिछले कुछ समय से लगातार हेडलाइंस में बना हुआ है, जी हां! खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव के चलते खबरों में बनें हुए हैं, जहां अब तक खबर आ रही थी कि खेसारी लाल यादव की उतनी चंदा बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, वहीं अचानक से खेसारी ने पूरा गेम ही पलट दिया, अब वे खुद बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वो छपरा से आरजेडी के लिए खड़े होंगे, एक्टर आज अपना नामांकन भरेंगे। वहीं इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक धांसू गाना रिलीज हुआ है, जिसे लोग उनके चुनाव से जोड़कर देख रहें हैं।

खेसारी लाल यादव का नया गाना

खेसारी लाल यादव आज चुनाव के लिए अपना नामांकन भरेंगे, इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी। वहीं अब इसी बीच खेसारी लाल यादव ने अपना नया गाना जारी कर दिया है, जिसे जनता उनके चुनाव से जोड़कर देख रही है, जी हां! गाने की लिरिक्स भी वैसी ही है, जिस वजह से ये गाना तेजी से नेटीजेंस का ध्यान खींच रहा है।


खेसारी लाल यादव के नए गाने का टाइटल "जियो जियो खेसारी" है, जिसे खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। खेसारी का गाने की शुरुआत में एक दमदार डायलॉग सुनने को मिल रहा है, जहां वे कह रहें हैं - जब अन्याय सिर उठाता है, मैं दीवार बन जाता हूं और जब अपने रोते हैं, मैं हथियार बन जाता हूं। खेसारी लाल यादव के इस गाने की लिरिक्स बेहद धमाकेदार है, साथ ही गाने के वीडियो में उनका जबरदस्त अंदाज भी देखने को मिल रहा है। खेसारी गाने में धांसू एक्शन करते भी दिख रहें है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव का गाना जियो जियो खेसारी उनकी फिल्म जमानत का है, जिसमें वे एक पॉवरफुल रोक अदा कर रहें हैं। खेसारी लाल यादव ने जैसे ही इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर किया, फैंस टूट पड़े, वे कमेंट बॉक्स में खेसारी को अभी से ही विधायक जी कहने लगें हैं। एक फैन ने लिखा, "छपरा विधानसभा के भावी विधायक जी।" दूसरे ने लिखा, "अरे भैया इलेक्शन के बाद रिलीज करना चाहिए था।" तीसरे ने लिखा, "खेसारी भैया विधायक जी।" इसी तरह कमेंट बॉक्स में तमाम कमेंट्स पढ़ने को मिल रहा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!