TRENDING TAGS :
Khesari Lal Yadav की पत्नी ने दिया ऐसा बयान लोगों ने किया ट्रोल कहा- पहले बोलना सीखो, देखें
Khesari Lal Yadav Wife Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसाली लाल यादव चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, तो वहीं उनकी पत्नी को लोगों ने किया ट्रोल
Khesari Lal Yadav Wife Video (Image Credit-Social Media)
Khesari Lal Yadav Wife Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार खेसारी लाल यादव की पत्नी बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दे कि Khesari Lal Yadav की पत्नी पहले छपरा जिले से आरजेडी की सीट से चुनाव लड़ने वाली थी। लेकिन अचानक से पूरा गेम ही पलट गया Khesari Lal Yadav ने अपनी पत्नी चंदा देवी की जगह खुद ही बिहार विधानसभा में आरजेडी के सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। तो वहीं अब जाकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का सपोर्ट उनकी धर्मपत्नी चंदा देवी कर रही हैं। वो उनके लिए प्रचार-प्रसार कर रही है। तो वहीं Khesari Lal Yadav की पत्नी चंदा देवी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से उनको काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।
खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को लोगों ने किया ट्रोल देखें वीडियो (Khesari Lal Yadav Wife Chanda Devi Trolled Video Viral)-
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को लेकर पहले खबरें आ रही थी कि वो बिहार विधानसभा में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन अब जाकर खेसाली लाल यादव ने खुद ही बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा से लड़ने का फैसला किया है। तो वहीं Khesari Lal Yadav के सपोर्ट में उनकी पत्नी चंदा देवी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।
हालहि में Khesari Lal Yadav की पत्नी चंदा देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चंदा देवी कहती हुई नजर आ रही हैं कि आप लोग चाहते थे भईया और भाभी आए, भईया और भाभी आ चुके हैं। आप पहले विधायक बनाइए फिर हम सारे काम करेंगे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
तो वहीं Khesari Lal Yadav की पत्नी चंदा देवी का ये वीडियो देखकर नेटिजन्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "पहले बोलना सीखो फिर विधायक बनना" तो वहीं कुछ यूजर चंदा देवी के सपोर्ट में उतरे हैं। उनका कहना है कि पहली बार कैमरा के सामने बोल रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!