Naagin 7 Cast: नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी के बाद दूसरी नागिन का किरदार निभाएगी ये एक्ट्रेस

Naagin 7 Actress: नागिन सीजन 7 के लिए प्रियंका चाहर चौधरी पर लीड एक्ट्रेस के तौर पर किया कंफर्म तो वहीं दूसरी नागिन का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस

Shikha Tiwari
Published on: 15 Sept 2025 7:00 AM IST
Naagin 7 Actress
X

Naagin 7 Cast (Image Credit- Social Media)

Naagin 7 Update: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों ने इस सीजन के लिए पूरे दो साल से ज्यादा समय का इंतजार किया है। नागिन का आखिरी सीजन 2023 में रिलीज हुआ था। जिसमें तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में नजर आई थी। अब जाकर नागिन का नया सीजन आने वाला है। जिसका प्रोमों जारी कर दिया गया है। तो वहीं नागिन 7 (Naagin 7) के प्रोमों ने दर्शकों के मन में इस सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। इसके साथ ही एकता कपूर ने बाताय था कि हर बार की तरह इस बार भी नागिन 7 में दो नागिनें होंगी। अब जाकर दूसरी नागिन का किरदार कौन-सी एक्ट्रेस निभाएगी उसपर अपडेट आया है।

नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस बनेगी नागिन (Naagin 7 Cast)-

नागिन 7 का प्रोमों एकता कपूर ने जारी किया। लेकिन एकता कपूर ने नागिन 7 (Naagin 7) के प्रोमों के साथ ये नहीं बताया था कि उनके शो में कौन-सी एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएगी। तो वहीं एकता कपूर ने एक वीडियो जारी कर बताया कि नागिन 7 (Naagin 7) में दो नागिन होंगी। जिनमें से एक नागिन को फाइनल कर लिया गया है। तो वहीं दूसरी नागिन की तलाश जारी है।


इन सबके बीच खबर आई कि एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) में नागिन का किरदार प्रियंका चाहर चौधरी निभाएंगी। इनका नाम काफी समय से सुर्खियों में था। जैसे ही दर्शकों को पता चला की एकता कपूर ने नागिन 7 (Naagin 7) में लीड रोल के लिए प्रियंका चाहर चौधरी का नाम फाइनल किया है। तो वो बहुत ज्यादा ही उत्साहित हो गए।

तो वहीं अब जाकर प्रियंका चाहर चौधरी के बाद Naagin 7 में दूसरी नागिन का किरदार निभाने के लिए एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। टेलीयापा की एक रिपोर्ट के अनुसार एक दीवाना था फेम डोनल बिष्ट को नागिन 7 में दूसरी नागिन का किरदार प्ले करने के लिए साइन किया जा सकता है। जिसके लिए बातचीत चल रही है।

लेकिन अभी तक एकता कपूर ने ऑफिशियल तौर पर कोई अनॉउंसमेंट नहीं की है। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!