Naagin 7 में प्रियंका चाहर चौधरी या ईशा मालविया नहीं ये खूबसूरत एक्ट्रेस आएगी नजर

Naagin 7 Actress: एखता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 क पार्ट बनेंगी ये एक्ट्रेस, एकता कपूर ने पहले भी किया था नाम सजेस्ट

Shikha Tiwari
Published on: 5 Sept 2025 9:50 AM IST
Naagin 7 Actress
X

Naagin 7 Cast (Image Credit- Social Media)

Naagin 7 Cast: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन जिसका हर साल नया सीजन आता है। लेकिन पिछले दो सालों से इसका नया सीजन नहीं आया है। नागिन का आखिरी सीजन नागिन सीजन 6 जिसमें तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में थी। वो 2023 में रिलीज हुआ था। अब जाकर एकता कपूर ने नागिन के नए सीजन के बारे में यानि Naagin 7 का प्रोमों भी जारी कर दिया है। जिसने दर्शकों के मन में शो को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। जिसके बाद से दर्शकों के मन में लगातार यही सवाल है कि इस शो में नागिन का किरदार कौन-सी एक्ट्रेस प्ले करेगी।

नागिन सीजन 7 में कौन है (Naagin 7 Mein Kon Hai)-

नागिन 7 का प्रोमों एकता कपूर ने भले ही जारी कर दिया है। लेकिन अभी तक एकता कपूर ने नागिन में कौन-सी एक्ट्रेस नागिन का किरदार प्ले करेंगी। इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की जिसके बाद से दर्शकों के मन में नागिन के किरदार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। नागिन 7 (Naagin 7) में नागिन के किरदार के लिए लगातार कई एक्ट्रेस के नाम सामने आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका चाहर चौधरी के नाम की है।

लेकिन अब जाकर एक और नाम नागिन के किरदार के लिए आ रहा है। जोकि बिग बॉस 18 फेम कंटेस्टेंट चाहत पांडे का है। बता दे कि चाहत पांडे को खुद एकता कपूर जब बिग बॉस 18 में गई थी। तब उन्होंने नागिन की भूमिका निभाने के लिए कहा था। तो वहीं अब जाकर नागिन 7 (Naagin 7) का प्रोमों जारी होने के बाद से नागिन के किरदार के लिए चाहत पांडे का नाम लगातार सामने आ रहा है।



लेकिन अभी तक एकता कपूर ने ऑफिशियल तौर पर अनॉउंस नहीं किया है Naagin 7 के लिए चाहत पांडे का नाम फाइनल किया गया है। जबतक एकता कपूर नागिन 7 की कास्ट के बारे में ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं कर देती हैं। तबतक कुछ कहा नहीं जा सकता है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!