TRENDING TAGS :
Naagin 7 Start Date: नागिन 7 के इंतज़ार का हुआ अंत, रिलीज डेट पर से उठ गया पर्दा
Naagin 7 Release Date: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7की रिलीज डेट पर आया अपडेट
Naagin 7 Release Date (Image Credit- Social Media)
Naagin 7 Update : एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो जिसका दर्शक पिछले दो सालों से इंतजार कर रह हैं। लेकिन अभी तक इस सीजन का प्रोमों तक नहीं आया है। एकता कपूर 25 साल पुराना शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी कि वापसी टीवी पर इसके सीक्वल के रूप में नए कास्ट के साथ करा रही हैं। लेकिन 2023 में नागिन का आखिरी सीजन यानि नागिन 6 आया था। जिसके साथ ही Naagin 7 को लेकर अनॉउंसमेंट तो की गई थी। लेकिन दो साल बीत गए नागिन 7 नहीं आया। समय-समय पर एकता कपूर Naagin 7 को लेकर अपडेट शेयर करती रही हैं कि नागिन 7 पर काम चल रहा है लेकिन उन्होंने कभी ये अनॉउंस नहीं किया की नागिन 7 कब आएगा। लेकिन अब जाकर Naagin 7 को लेकर अपडेट आया, जिसे सुनने के बाद दर्शक खुश हो जाएंगे।
नागिन 7 रिलीज डेट (Naagin 7 Start Date)-
एकता कपूर का शो नागिन 7 (Naagin 7) जिसका इंतजार नागिन टीवी सीरियल को पसंद करने वाले हर एक दर्शक को बेसब्री से है। एकता कपूर दर्शकों के बीच नागिन 7 को लेकर उत्साह बनाते हुए वीडियो जारी कर Naagin 7 के जल्द ही आने की घोषणा करती रही हैं। लेकिन एकता कपूर ने ऑफिशियल तौर पर कभी नहीं अनॉउंस किया कि Naagin 7 कब आएगा। अब जाकर सोशल मीडिया पर टेलीचक्कर द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि- नागिन का नया सीजन 1 नवंबर 2025 को अपने ग्रैंड प्रीमियर के लिए तैयार है । शो की 10वीं सालगिरह का जश्न, एक रोमांचक लॉन्च डेट का आखिरकार हुआ खुलासा हुआ है।
तो वहीं रिपोर्ट कि माने तो नागिन 7 का प्रोमों 29 जुलाई 2025 को यानि नागपंचमी के दिन रिलीज किया जाएगा। लेकिन अभी तक एकता कपूर द्वारा नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएंगी। उसको लेकर किसी प्रकार का अपडेट नहीं शेयर किया गया है। बस ऐसी आशंका लगाई जा रही हैं कि Naagin 7 में प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालविया, प्रतीक्षा हनमुखे और रिद्धिमा पंडित नजर आ सकती हैं। अब देखने लायक होगा कि एकता कपूर की नई नागिन बनकर कौन इस बार टीवी पर अपना जादू चलाने वाला है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!