Allu Arjun Video: दादी के अंतिम संस्कार पर अल्लू अर्जुन की बेशर्म हरकत, वीडियो देख भड़के लोग

Allu Arjun Video : अल्लू अर्जुन की दादी के अंतिम संस्कार का एक वीडियो वायरल हो रहा है|

Shivani Tiwari
Published on: 2 Sept 2025 10:55 AM IST
Allu Arjun Video
X

Allu Arjun Video  (Photo- Social Media)

Allu Arjun Video Viral: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जी हां! कुछ दिनों पहले ही खबरें आईं कि अल्लू अर्जुन की दादी का निधन हो गया है, अल्लू अर्जुन जो कि दादी के निधन के वक्त मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए थे, वे फौरन हैदराबाद के लिए रवाना हुए। इस दौरान वे बेहद उदास भी दिखाई दिए थे, अल्लू अर्जुन के साथ ही राम चरण, चिरंजीवी समेत अन्य सेलेब्स भी दादी को श्रद्धांजली देने पहुंचें थे, वहीं अब सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की दादी के अंतिम संस्कार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन की हरकत देख यूजर्स उन पर भड़क उठे हैं, आइए दिखाते हैं।

अल्लू अर्जुन ने कर दी बेशर्म हरकत (Allu Arjun Video Viral)

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्‍लू कनकरत्‍नम का निधन 29 अगस्त को हुआ था, और उनका अंतिम संस्कार 30 अगस्त को किया गया। वहीं अब दादी के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन अंतिम संस्कार के समय हंसते हुए दिखे, बस फिर क्या था अल्लू अर्जुन की इसी हरकत को देख नेटीजेंस उन्हें ट्रोल करने में जुट गए हैं।


अल्लू अर्जुन का जो वीडियो यूजर का तेजी से ध्यान खींच रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि अल्लू अर्जुन के साथ ही राम चरण व अन्य लोग खड़े हुए हैं। सामने उनकी दादी का पार्थिव शरीर पड़ा हुआ है, तभी अचानक अल्लू अर्जुन के बेटे आते हैं और वे एक छोटी सी लकड़ी का टुकड़ा अल्लू अर्जुन को पकड़ाते हैं, अल्लू अर्जुन उसे सूंघते हैं और हंसने लगते हैं, वीडियो में अल्लू अर्जुन की बेटी भी नजर आ रही है, सभी उस लकड़ी की पहचाननें की कोशिश करते दिखे, हालांकि राम चरण वैसे ही खड़े थे, अल्लू अर्जुन हंसते मुस्कुराते हुए जिस तरह से बात कर रहे थे, उनका ऐसा अंदाज यूजर्स का जरा भी पसंद नहीं आया, वे सुपरस्टार के पीछे पड़ गए हैं।

अल्लू अर्जुन के इस वीडियो (Allu Arjun News Video) पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इसको दादी के जाने का दुख ही नहीं है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यहां भी पुष्पा लकड़ी की क्वालिटी चेक कर रहा है।" तीसरे ने लिखा, "पैसे वाले अर्थी को भी मजाक समझते हैं।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "पुष्पा भाऊ दुखी बाद में होंगे, पहले चंदन की लकड़ी चेक करेंगे।" इसी तरह तमाम यूजर्स अल्लू अर्जुन का दादी के अंतिम संस्कार के समय ऐसा बर्ताव देख मजाक बना रहें हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!