TRENDING TAGS :
विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह का निधन, टाइगर ऑफ UP से थे मशहूर, परिवार में छाया मातम
Anand Singh Death: गोंडा के पूर्व सांसद और पूर्व कृषि मंत्री आनंद सिंह का लखनऊ में निधन हो गया। वे यूपी की राजनीति में 'टाइगर' के नाम से मशहूर थे।
Anand Singh death
Anand Singh Death: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के पिता और पूर्व कृषि मंत्री आनंद सिंह का निधन हो गया है। रविवार देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में आनंद सिंह का निधन हो गया, जिससे उनके परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है।
87 की उम्र में ली अंतिम सांस
मनकापुर के राजा आनंद सिंह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, यहां 87 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आज यानी सोमवाह सुबह आनंद सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ से उनके पैतृक आवास मनकापुर कोट लाया गया, जहां दोपहर तकरीबन 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।
बेटे कीर्तिवर्धन सिंह का भावुक पोस्ट
पिता की मृत्यु के बाद बेटे और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पिता के साथ कई फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज रात आदरणीय पूज्य पिताश्री हम सभी के अभिभावक आनंद सिंह माननीय पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व सांसद का देहावसान हो गया है। पिता श्री की अंतिम यात्रा आज 7 जुलाई, दोपहर 3 बजे मेरे निवास मनकापुर कोट, गोंडा में होगी।'
यूपी की राजनीति के टाइगर के नाम से थे फेमस
आनंद सिंह को उत्तर प्रदेश की राजनीति का टाइगर कहा जाता था। वह साल 1971 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर गोंडा लोकसभा सीट से सांसद बने थे। इसके बाद लगातार 1980, 1984 और 1989 में वो गोंडा से सांसद चुने गए। यानी कुल मिलाकर चार बार आनंद सिंह सांसद बने। इसके बाद 1991 में चुनाव लड़ते हुए वह बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह से हार गए। आखिर में 1996 में उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह ने भी बीजेपी के टिकट पर आनंद सिंह (एसपी उम्मीदवार) को हरा दिया था, जिसके उन्होंने संसदीय चुनाव से दूरी बना ली थी। कांग्रेस के टिकट पर सांसद बनने के बाद आनंद सिंह समाजवादी पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट कृषि मंत्री बनाए गए। इसके बाद आनंद सिंह ने राजनीति से संन्यास ले लिया था। अब उनके बेटे गोंडा से बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह मौजूद समय में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!