TRENDING TAGS :
Ranbir Kapoor Video: बप्पा का विसर्जन करने पहुंचें रणबीर कपूर पर भड़के यूजर्स, बोले - गाय को खाने वा
Ranbir Kapoor Video: नेटीजेंस रणबीर कपूर पर भड़क गए हैं, आइए जानते हैं क्यों।
Ranbir Kapoor Neetu Kapoor bid farewell to Bappa (Photo- Social Media)
Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड जगत में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है, बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अपने घरों में बप्पा का स्वागत करते हैं, कुछ दिनों तक उनकी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करने के बाद उनका विसर्जन कर देते हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर के घर भी गणपति बप्पा पधारे, इतने दिनों तक बप्पा की पूजा-अर्चना करने के बाद रणबीर कपूर ने रविवार की शाम गणपति बप्पा का विसर्जन कर दिया, रणबीर कपूर का गणपति बप्पा के साथ के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देख अब नेटीजेंस रणबीर कपूर पर भड़क गए हैं, आइए जानते हैं क्यों।
रणबीर कपूर पर क्यों भड़के नेटीजेंस (Ranbir Kapoor Video Goes Viral)
अभिनेता रणबीर कपूर ने रविवार की शाम अपने घर पर आए गणपति बप्पा का विसर्जन किया। रणबीर सिंह के साथ नीतू कपूर भी नजर आई, सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के कई वीडियोज वायरल हो रहें हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि रणबीर फुल ट्रेडीशनल अवतार में गणपति बप्पा को कार से लेकर उतरते हैं, नंगे पांव वो गणपति बप्पा को विसर्जन वाली जगह पर ले जाते हैं, उनके साथ नीतू कपूर भी नजर आ रहीं हैं, लेकिन आलिया भट्ट नजर नहीं आईं।
रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ आलिया भट्ट को ना देख सोशल मीडिया यूजर्स यही सवाल कर रहें हैं कि आलिया भट्ट कहां हैं, वे अपने घर के किसी भी इंडियन फंक्शन में शामिल क्यों नहीं होते। जहां कुछ यूजर्स आलिया भट्ट को लेकर सवाल कर रहें हैं, वहीं बहुत से यूजर्स रणबीर कपूर को ट्रोल करने में जुट चुके हैं, जी हां! वे रणबीर कपूर पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहें हैं। अब यदि आपको यूजर्स के रणबीर कपूर पर भड़कने की वजह बताएं तो वे रणबीर कपूर के बीफ खाने वाली बात को लेकर उनकी आलोचना कर रहें हैं। बता दें कि रणबीर कपूर ने काफी समय पहले बताया था कि वे बीफ खाते हैं, जिस वजह से आज तक लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, वहीं अब जब रणबीर कपूर गणपति बप्पा को पकड़ कर चलते नजर आए तो फिर एक बार यूजर्स का माथा गरम हो गया, एक यूजर ने रणबीर कपूर पर भड़कते हुए लिखा, "गाय को खाने वाला का नाटक देखो।" दूसरे ने लिखा, "ये देखो ये बीफ खाता है, कैसे एक्टिंग कर रहा।" तीसरे ने कमेंट किया, "क्या बीफ खाने वाले को गणपति बप्पा को अपने घर पर लाना चाहिए।" चौथे ने लिखा, "इसे शर्म आनी चाहिए, ये बीफ खाता है, हिंदू नहीं है ये।"
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!