Sunjay Kapur Property Controversy: क्या वसीयत की लिए संजय कपूर की सौतेली बेटी ने लगाया कपूर सरनेम, छिड़ा विवाद

Sunjay Kapur Property Controversy: संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव की सौतेली बेटी सफीरा ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कदम उठाया था, जो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है|

Shivani Tiwari
Published on: 4 Aug 2025 7:30 AM IST (Updated on: 4 Aug 2025 7:30 AM IST)
Sunjay Kapur Property Controversy
X

Sunjay Kapur Property Controversy

Sunjay Kapur Property Controversy: बिसनेस टाइकून संजय कपूर दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन अब उनके जाने के बाद उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है। बता दें कि बिजनेसमैन संजय कपूर का पोलो मैच के दौरान 12 जून को लंदन में निधन हो गया था, उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति को लेकर लड़ाई शुरू हो चुकी है, वहीं इसी बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव की सौतेली बेटी सफीरा ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कदम उठाया था, जो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, आइए जानते हैं प्रिया सचदेव की सौतेली बेटी ने ऐसा क्या किया है।

प्रिया सचदेव की बेटी ने लगाया कपूर सरनेम

सबसे पहले हम आपको बता दें कि संजय कपूर ने तीन शादियां की थी, पहली शादी से उनके कोई बच्चे नहीं थे, जबकि दूसरी शादी उन्होंने करिश्मा कपूर खान से की थी, संजय कपूर और करिश्मा कपूर खान के दो बच्चे हैं, समायरा और कियान। करिश्मा कपूर से तलाक होने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव संग शादी की थी, प्रिया सचदेव और संजय कपूर का एक बेटा है, वहीं प्रिया सचदेव के पहले पति से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम सफीरा है।

वसीयत को लेकर मचे बवाल के बीच संजय कपूर की बेटी सफीरा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया, जी हां! जहां अभी हाल ही में खबरें आईं थीं कि प्रिया सचदेव ने भी अपना नाम बदला है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कपूर सरनेम लिख लिया है, वहीं अब प्रिया सचदेव की बेटी सफीरा ने भी अपना रियल सरनेम हटा कर दिया है। बता दें कि प्रिया सचदेव की पहली शादी विक्रम चटवाल से हुई थी, अब तक सफीरा अपने इंस्टाग्राम पर चटवाल ने लिखा था, और अब विवादों के बीच सफीरा ने चटवाला सरनेम हटा दिया। खबरें तो यह भी हैं जो संजय कपूर ने सफीरा को गोद लिया था, इस वजह से संजय कपूर की प्रॉपर्टी में सफीरा का भी हक होगा और वे उनके बायलॉजिकल पिता विक्रम चटवाल से विरासत पाने की हकदार नहीं होंगी।

जब से सोशल मीडिया पर खबरें फैली हुईं हैं कि संजय कपूर की सौतेली बेटी सफीरा ने सरनेम बदल लिया है, सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "ना बाप बड़ा ना भैया...सबसे बड़ा रुपया।" दूसरे ने लिखा, "सब पैसों का खेल है बाबू भैया।" तीसरे ने लिखा, "सबको सिर्फ पैसों से मतलब है।" चौथे ने लिखा, "कितने लालची लोग है।"

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!