Sunjay Kapur Business: संजय कपूर के करोड़ों के बिजनेस को मिला नया चेयरमैन, करिश्मा व उनके बच्चों के हिस्से में आया ये

Sunjay Kapur Business: इए बताते हैं कि संजय कपूर की करोड़ों के बिजनेस एम्पायर की कमान कौन संभालेगा और वहीं करिश्मा कपूर व उनके बच्चों के हिस्से में क्या कुछ आएगा।

Shivani Tiwari
Published on: 2 July 2025 2:09 PM IST
Sunjay Kapur Business
X

Sunjay Kapur Business

Sunjay Kapur Business: करिश्मा कपूर के एक्स पति व जाने माने बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया, संजय कपूर के निधन से बिसनेस जगत में मातम छा गया, क्योंकि संजय कपूर का नाम दुनियाभर के जाने माने बिजनेसमैन के बीच गिना जाता था। संजय कपूर के निधन को करीब एक महीने होने वाले हैं और अब इसी बीच उनकी 31000 करोड़ की कंपनी के नए चेयरमैन की अनाउंसमेंट कर दी गई है। आइए बताते हैं कि संजय कपूर की करोड़ों के बिजनेस एम्पायर की कमान कौन संभालेगा और वहीं करिश्मा कपूर व उनके बच्चों के हिस्से में क्या कुछ आएगा।

संजय कपूर की कंपनी का नया चेयरमैन

बता दें कि संजय कपूर का निधन 12 जून को पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। संजय कपूर की मौत के बाद लोगों के बीच यही सवाल उठ रहा था कि आखिर संजय कपूर की इतने बड़े बिजनेस को अब कौन संभालेगा, क्या उनके और करिश्मा के बच्चे को ये हक दिया जाएगा, या फिर संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव व उनकी बहनें उनके करोड़ों के एम्पायर को संभालेंगी, वहीं अब कंपनी के नए चेयरमैन का ऐलान किया जा चुका है।


बता दें कि संजय कपूर की कंपनी का नाम सोना कॉमस्टार है, जो एक बड़ी ऑटो पार्ट्स की कंपनी है। अब यदि आपको चेयरमैन के बारे में बताएं तो सोना कॉमस्टार कंपनी के बोर्ड ने जेफरी मार्क ओवरली को नया चेयरमैन चुना है, जो 2021 से सोना कॉमस्टार में स्वतंत्र निदेशक के रूप में मौजूद हैं। वहीं संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव सोना कॉमस्टार में Non-Executive Director बन गई हैं।

करिश्मा कपूर व उनके बच्चों के हिस्से में क्या आया

संजय कपूर का जब से निधन हुआ है, तभी से यह भी चर्चाएं होने लग गई हैं कि अब करिश्मा कपूर और उनके बच्चों को भी कंपनी में हिस्सा मिल सकता है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जी हां! करिश्मा कपूर व उनके बच्चों समायरा व कियान को संजय कपूर के बिजनेस में कुछ भी हिस्सा नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बच्चों का ही अधिकार संजय कपूर की संपत्ति पर होगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!